छत्तीसगढ़ में 300 डेलिगेट ने डाले कांग्रेस अध्यक्ष के लिए वोट… भूपेश और मरकाम समेत पीआरओ दलवई ने किया मतदान…
इम्पेक्ट न्यूज़। रायपुर।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष चुनने सोमवार को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मुख्यालय में सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, पीएचई मंत्री गुरु रूद्र कुमार, मंत्री रविंद्र चौबे सहित कई बड़े नेता मतदान कर चुके हैं।
छत्तीसगढ़ के 307 डेलीगेट्स के मतदान करने पार्टी के राजीव भवन में बूथ बनाया गया है। अब तक 265 वोट पड़ चुके हैं। करीब-करीब 20 वोट बाहर हैं। शाम के 4 बजे तक मतदान होना है। मतदान के बाद मतपेटी दिल्ली भेजी जाएंगी। वोटरों को मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर में से किसी एक के पक्ष में मतदान करना है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करीब 11 राजीव भवन पहुंचे। उसी दौरान संसदीय व कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, पीएचई मंत्री गुरू रुद्र कुमार गुरु, निकाय मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, विधायक सत्यनारायण शर्मा, अंबिका सिंहदेव, ममता चंद्राकर आदि मंत्री विधायक भी प्रदेश पदाधिकारी भी मतदान करने पहुंचे।
सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नए अध्यक्ष को चुनने की प्रकिया में मैंने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि यह मतदान कांग्रेस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र के मजबूती का प्रमाण है। बता दें कि लंबे समय बाद गांधी परिवार के बाद कोई दूसरा व्यक्ति कांग्रेस का अध्यक्ष बनने जा रहा है।
थरूर और खड़के समर्थन मांगने नहीं आए रायपुर
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दोनों प्रत्याशी वोट मांगने रायपुर नहीं आए। दोनों नेताओं द्वारा फोन से प्रदेश के नेताओं के बात कर समर्थन मांगा गया है। मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण सिंघानिया, महामंत्री अर्जुन तिवारी, अरुण सिसौदिया और सुमित्रा घृतलहरे को पोलिंग एजेंट बनाया गया है।
वहीं प्रत्याशी शशि थरूर के पोलिंग एजेंट के रूप में विनय कुमार पावले, हरि प्रसाद कुशवाहा को जिम्मेदारी दी गई है। दोनों सरगुजा क्षेत्र के रहने वाले हैं। थरूर का एजेंट नहीं था। इसलिए व्यवस्था बनाई गई है। वोटिंग में अभी कुछ समय और बचा है।
Aicc अध्यक्ष चुनाव में दोनों प्रत्याशियों श्री मल्लिकार्जुन खड़गे और श्री शशि थरूर के पॉलिग एजेंट गण खड़गे जी के एजेंट अर्जुन तिवारी ,अरुण सिंघानिया,अरुण सिसोदिया सुमित्रा धृतलहरे ,थरूर जी के एजेंट विनय कुमार पावले ,हरिप्रसाद कुशवाहा
एआईसीसी अध्यक्ष हेतु मतदान का विवरण
छत्तीसगढ़ में कुल 311 मतदाता + 1 पीआरओ दलवई
छत्तीसगढ़ में कुल 300 मतदान हुआ जिनमें (299 राज्य के डेलीगेट + 1 पीआरओ दलवई)
छत्तीसगढ़ के 6 लोगों ने अन्य राज्यों में मतदान किया ।
(2 हिमांचल + 2 एपीआरओ प्रभार राज्य + 1 भारत जोड़ो यात्री + 1 केटीएस तुलसी)
5 डेलीगेट अनुपस्थित थे।
1 डेलीगेट की मृत्यु हो गयी ।
