Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
State News

CG : जू में कैंसर से पीड़ित 9 साल के बाघ ने तोड़ा दम… जू प्रबंधन ने किया शेर का अंतिम संस्कार…

इम्पैक्ट डेस्क.

भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा संचालित मैत्रीबाग जू में 9 साल के सफेद शेर किशन की मौत हो गई। कैंसर से पीड़ित होने के चलते किशन काफी समय से बीमार चल रहा था। काफी इलाज के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। जू प्रबंधन ने शेर का अंतिम संस्कार किया।

किशन को कैंसर हो गया था। उसका उपचार अंजोरा पशु चिकित्सालय के वाइल्ड लाइफ विशेषज्ञ चिकित्सक के मार्ग दर्शन में काफी समय से चल रहा था। बताया जा रहा है कि उसका कैंसर काफी बढ़ गया था। इससे वह काफी बीमार रहने लगा था। पिछले तीन चार दिनों से वह सही तरीके से खा-पी भी नहीं रहा था।

रविवार को उसने जू के अंदर ही दम तोड़ दिया। जू प्रबंधन ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारी कंजरवेटर ऑफ फारेस्ट, डीएफओ और एसडीओ दुर्ग को दी। वह सभी लोग मैत्री बाग पहुंचे। इसके बाद उनकी मौजूदगी में शासकीय चिकित्सक द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया और उसका अंतिम संस्कार किया गया।

सुंदर और कमला का बेटा था किशन
मैत्रीबाग जू का नर शेर किशन सफेद शेर सुंदर और कमला की संतान था। कमला नाम की शेरनी ने किशन को 2013 में जन्म दिया था। वह अभी मात्र 9 साल का था। 30 अगस्त को उसकी मौत हो गई।