Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
District Bastar (Jagdalpur)

19 युवा बस्तर फाइटर्स में शामिल… ITBP ने दी थी ट्रेनिंग…

इम्पैक्ट डेस्क.

छत्तीसगढ़ के कई युवा अब नवगठित ‘बस्तर फाइटर्स’ में शामिल हो रहे हैं। इन युवाओं को 29वीं बटालियन ITBP कोंडागांव की ओर से नियमित और कड़ा प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों ने बताया, यह प्रशिक्षण युवाओं के लिए सफल साबित हो रहा है। कई युवा ‘बस्तर फाइटर्स’ में शामिल होने के लिए आगे आ रहे हैं। अधिकारियों ने बताया रविवार को 19 युवाओं को छत्तीसगढ़ पुलिस के नवगठित ‘बस्तर फाइटर्स’ घटक में शामिल किया गया है।