Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
Big news

‘सरकार बचाने की कोशिश की तो पवार को घर जाने नहीं देंगे’… संजय राउत का केंद्रीय मंत्री पर बड़ा आरोप…

इम्पैक्ट डेस्क.

शिवसेना नेता संजय राउत ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा के एक केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि अगर महाविकास अघाड़ी सरकार को बचाने के प्रयास किया गया तो शरद पवार को घर नहीं जाने दिया जाएगा। महाविकास अघाड़ी सरकार रहे या न रहे लेकिन शरद पवार के लिए ऐसी भाषा का उपयोग स्वीकार्य नहीं है।

आज 50 पार पहुंच सकता है शिंदे गुट का आंकड़ा

एकनाथ शिंदे खेमे में शिवसेना विधायकों की संख्या 50 को पार करने की उम्मीद है क्योंकि आज और विधायकों के गुवाहाटी पहुंचने की संभावना है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी है।

कांग्रेस और एनसीपी शिवसेना को खत्म करने की साजिश रच रही थी: बागी एमएलए

असम के गुवाहाटी में मौजूद शिंदे गुट के बागी विधायक संजय शिरसाट ने कहा कि पहले कई बार विधायकों ने उद्धव जी से कहा था कि कांग्रेस हो या NCP, दोनों ही शिवसेना को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। कई बार विधायकों ने उद्धव जी से मिलने के लिए समय मांगा लेकिन वे उनसे कभी नहीं मिले। यदि आप शिवसेना के किसी विधायक के निर्वाचन क्षेत्र को देखें तो तहसीलदार से लेकर राजस्व अधिकारी तक कोई भी अधिकारी विधायक के परामर्श से नियुक्त नहीं किया जाता है। यह बात हमने उद्धव जी को कई बार बताई लेकिन उन्होंने कभी इसका जवाब नहीं दिया।

शरद पवार ने बागियों को चेताया

महाराष्ट्र में उत्पन्न सियासी संकट से एनसीपी मुखिया शरद पवार काफी नाराज हो गए हैं। उन्होंने बागी विधायकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि सभी बागियों को बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।