Google Analytics Meta Pixel
Big news

‘अग्निपथ’ के विरोध में आज बिहार बंद… रक्षा मंत्री राजनाथ ने बुलाई बैठक… बंद के दौरान ट्रक और बस में लगाई आग…

इम्पैक्ट डेस्क.

अग्निपथ योजना के विरोध में बुलाए गए बिहार बंद के दौरान भी आगजनी की सूचना है। जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने जहानाबाद में  टेहटा ओपी के बाहर खड़े ट्रक और बस में आग लगा दी। सूचना मिलते ही डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे हैं। 

अग्निपथ योजना के विरोध में छात्र संगठनों द्वारा बुलाए गए बिहार बंद को राजद और जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा का समर्थन मिला है। खास बात यह है कि ‘हम’ भाजपा के सहयोगी दलों में से एक है।