शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के तहत 7 हितग्राहियों को मिलेगा प्रशिक्षण अभी-अभी मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के तहत 7 हितग्राहियों को मिलेगा प्रशिक्षण पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली अभी-अभी पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया भाषाई कौशल 15 मिनट पहले स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया भाषाई कौशल नक्सली डंप से बरामद 10 लाख रुपये पर प्रशासन ने मंगाई दावा-आपत्ति 15 मिनट पहले नक्सली डंप से बरामद 10 लाख रुपये पर प्रशासन ने मंगाई दावा-आपत्ति सुदूर अंचल की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने बिहान की पहल, सक्षम केंद्र में दीदियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण 15 मिनट पहले सुदूर अंचल की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने बिहान की पहल, सक्षम केंद्र में दीदियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण सेवा सेतु से रोमन कुमार को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र 30 मिनट पहले सेवा सेतु से रोमन कुमार को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र तेलंगाना की बिजली पर निर्भर पामेड़ का ‘वनवास’ खत्म होने की ओर, कोंडापल्ली में सब-स्टेशन के लिए सर्वे 36 मिनट पहले तेलंगाना की बिजली पर निर्भर पामेड़ का ‘वनवास’ खत्म होने की ओर, कोंडापल्ली में सब-स्टेशन के लिए सर्वे बस्तर ओलंपिक 2026 : ‘बस्तर ओलंपिक“ से निखर रही खेल प्रतिभाएं 1 घंटे पहले बस्तर ओलंपिक 2026 : ‘बस्तर ओलंपिक“ से निखर रही खेल प्रतिभाएं तकनीकी सुधार, त्वरित समाधान और पारदर्शी व्यवस्थाओं के साथ किसानों से धान खरीदी जारी 1 घंटे पहले तकनीकी सुधार, त्वरित समाधान और पारदर्शी व्यवस्थाओं के साथ किसानों से धान खरीदी जारी नसीरुद्दीन शाह से पहली मुलाकात में मनोज बाजपेयी ने कर दी ऐसी हरकत, दोस्तों को लगा पड़ेगा थप्पड़ 1 घंटे पहले नसीरुद्दीन शाह से पहली मुलाकात में मनोज बाजपेयी ने कर दी ऐसी हरकत, दोस्तों को लगा पड़ेगा थप्पड़ बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप 1 घंटे पहले बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप परिसीमन बिल पर सस्पेंस बरकरार, किरेन रिजिजू बोले- संसद में ला रहे हैं बेहद महत्वपूर्ण बिल 2 घंटे पहले परिसीमन बिल पर सस्पेंस बरकरार, किरेन रिजिजू बोले- संसद में ला रहे हैं बेहद महत्वपूर्ण बिल 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट में धमाका, 35 महीनों में 12 रिकॉर्ड ध्वस्त 2 घंटे पहले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट में धमाका, 35 महीनों में 12 रिकॉर्ड ध्वस्त बेहतर मूल्य से खेती के विस्तार का सपना 2 घंटे पहले बेहतर मूल्य से खेती के विस्तार का सपना उत्तर बस्तर कांकेर : पशुधन विकास विभाग की समीक्षा बैठक सह कार्यशाला आयोजित 3 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : पशुधन विकास विभाग की समीक्षा बैठक सह कार्यशाला आयोजित सेवा सेतु बना वरदान दो दिनों मे मिला केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र 3 घंटे पहले सेवा सेतु बना वरदान दो दिनों मे मिला केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र मुंबई इंडियंस में फिर होगी रोहित शर्मा की ताजपोशी? शाम 5:45 बजे होगा नए कप्तान का ऐलान 3 घंटे पहले मुंबई इंडियंस में फिर होगी रोहित शर्मा की ताजपोशी? शाम 5:45 बजे होगा नए कप्तान का ऐलान सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन 3 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर बनाने के लिए चलेगा ‘मिशन उल्लास 100’ अभियान 3 घंटे पहले छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर बनाने के लिए चलेगा ‘मिशन उल्लास 100’ अभियान कृति सेनन ने गले में पहना सोने की रीढ़ वाला नेकलेस, कीमत जानकर चौंक जाएंगे 3 घंटे पहले कृति सेनन ने गले में पहना सोने की रीढ़ वाला नेकलेस, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
Chhattisgarh

पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली

कच्चे मकान की परेशानियों से मिली मुक्ति, पांच सदस्यीय परिवार को मिला सुरक्षित आशियाना महतारी वंदन योजना से हर महीने मिल रही एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता, आसानी से पूरी हो रहीं घरेलू जरूरतें...

पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। कच्चे मकान की परेशानियों से मिली मुक्ति, पांच सदस्यीय परिवार को मिला सुरक्षित आशियाना महतारी वंदन योजना से हर महीने मिल रही एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता, आसानी से पूरी हो रहीं घरेलू जरूरतें सुखनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार

रायपुर, 27 नवंबर 2026

कभी मिट्टी के कच्चे मकान में बरसात और मौसम की मार से परेशान रहने वाली पहाड़ी कोरवा जनजाति की श्रीमती सुखनी आज अपने पक्के आवास में परिवार के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही हैं। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) के तहत पक्का आवास मिलने से उनके सुरक्षित घर का सपना साकार हुआ है। वहीं महतारी वंदन योजना से हर महीने मिल रही एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता उनके परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित हो रही है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति समुदायों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इन प्रयासों से दूरस्थ वनांचलों में निवासरत जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। सरगुजा जिले की ग्राम पंचायत खाला के आश्रित ग्राम कुबेरपुर की रहने वाली पहाड़ी कोरवा जनजाति की श्रीमती सुखनी इसका एक उदाहरण हैं।

पक्का आवास मिलने से पांच सदस्यीय परिवार को मिली सुरक्षित छत श्रीमती सुखनी ने बताया कि पहले उनका पांच सदस्यीय परिवार मिट्टी के कच्चे मकान में रहता था। बरसात सहित अन्य मौसमों में कच्चे मकान में रहने के कारण परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। पक्का मकान बनाना उनके परिवार का सपना था। पीएम-जनमन आवास योजना से अब उनका यह सपना पूरा हो गया है। पक्का आवास मिलने से परिवार को सुरक्षित छत मिली है और कच्चे मकान की परेशानियों से मुक्ति मिली है। अब पूरा परिवार अपने पक्के घर में खुशी के साथ रह रहा है।

महतारी वंदन योजना बनी आर्थिक संबल, आसानी से पूरी हो रहीं घरेलू जरूरतें श्रीमती सुखनी को महतारी वंदन योजना का भी नियमित लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत उनके बैंक खाते में प्रतिमाह एक हजार रुपये की राशि प्राप्त हो रही है। इस राशि से वे तेल, साबुन, हल्दी-मसाला सहित रोजमर्रा की आवश्यक घरेलू सामग्री खरीदती हैं। नियमित आर्थिक सहायता मिलने से परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में उन्हें काफी सहूलियत हो रही है। महतारी वंदन योजना उनके लिए आर्थिक संबल का माध्यम बनी है।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार पक्का आवास मिलने से प्रसन्न श्रीमती सुखनी ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि पहले कच्चे मकान में रहने के दौरान बहुत परेशानी होती थी, लेकिन अब पक्का घर मिलने से पूरा परिवार बहुत खुश है। उन्होंने पक्का आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

जनकल्याणकारी योजनाओं से बदल रही विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों की जिंदगी पीएम-जनमन और महतारी वंदन जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं पहाड़ी कोरवा सहित विशेष पिछड़ी जनजाति समुदायों के जीवन स्तर में सुधार लाने में सहायक साबित हो रही हैं। एक ओर जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित आवास उपलब्ध हो रहा है, वहीं दूसरी ओर महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता देकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है।

श्रीमती सुखनी के परिवार के जीवन में आया यह सकारात्मक बदलाव शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं की जमीनी पहुंच का उदाहरण है। सुरक्षित आवास और नियमित आर्थिक सहायता से दूरस्थ वनांचलों में निवासरत परिवारों के जीवन में खुशहाली आ रही है। क्रमांक-11335/सुनील त्रिपाठी/मेघा