शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सेवा सेतु से रोमन कुमार को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र अभी-अभी सेवा सेतु से रोमन कुमार को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र तेलंगाना की बिजली पर निर्भर पामेड़ का ‘वनवास’ खत्म होने की ओर, कोंडापल्ली में सब-स्टेशन के लिए सर्वे 5 मिनट पहले तेलंगाना की बिजली पर निर्भर पामेड़ का ‘वनवास’ खत्म होने की ओर, कोंडापल्ली में सब-स्टेशन के लिए सर्वे बस्तर ओलंपिक 2026 : ‘बस्तर ओलंपिक“ से निखर रही खेल प्रतिभाएं 44 मिनट पहले बस्तर ओलंपिक 2026 : ‘बस्तर ओलंपिक“ से निखर रही खेल प्रतिभाएं तकनीकी सुधार, त्वरित समाधान और पारदर्शी व्यवस्थाओं के साथ किसानों से धान खरीदी जारी 44 मिनट पहले तकनीकी सुधार, त्वरित समाधान और पारदर्शी व्यवस्थाओं के साथ किसानों से धान खरीदी जारी नसीरुद्दीन शाह से पहली मुलाकात में मनोज बाजपेयी ने कर दी ऐसी हरकत, दोस्तों को लगा पड़ेगा थप्पड़ 51 मिनट पहले नसीरुद्दीन शाह से पहली मुलाकात में मनोज बाजपेयी ने कर दी ऐसी हरकत, दोस्तों को लगा पड़ेगा थप्पड़ बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप 1 घंटे पहले बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप परिसीमन बिल पर सस्पेंस बरकरार, किरेन रिजिजू बोले- संसद में ला रहे हैं बेहद महत्वपूर्ण बिल 2 घंटे पहले परिसीमन बिल पर सस्पेंस बरकरार, किरेन रिजिजू बोले- संसद में ला रहे हैं बेहद महत्वपूर्ण बिल 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट में धमाका, 35 महीनों में 12 रिकॉर्ड ध्वस्त 2 घंटे पहले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट में धमाका, 35 महीनों में 12 रिकॉर्ड ध्वस्त बेहतर मूल्य से खेती के विस्तार का सपना 2 घंटे पहले बेहतर मूल्य से खेती के विस्तार का सपना उत्तर बस्तर कांकेर : पशुधन विकास विभाग की समीक्षा बैठक सह कार्यशाला आयोजित 2 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : पशुधन विकास विभाग की समीक्षा बैठक सह कार्यशाला आयोजित सेवा सेतु बना वरदान दो दिनों मे मिला केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र 2 घंटे पहले सेवा सेतु बना वरदान दो दिनों मे मिला केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र मुंबई इंडियंस में फिर होगी रोहित शर्मा की ताजपोशी? शाम 5:45 बजे होगा नए कप्तान का ऐलान 2 घंटे पहले मुंबई इंडियंस में फिर होगी रोहित शर्मा की ताजपोशी? शाम 5:45 बजे होगा नए कप्तान का ऐलान सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन 2 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर बनाने के लिए चलेगा ‘मिशन उल्लास 100’ अभियान 3 घंटे पहले छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर बनाने के लिए चलेगा ‘मिशन उल्लास 100’ अभियान कृति सेनन ने गले में पहना सोने की रीढ़ वाला नेकलेस, कीमत जानकर चौंक जाएंगे 3 घंटे पहले कृति सेनन ने गले में पहना सोने की रीढ़ वाला नेकलेस, कीमत जानकर चौंक जाएंगे चांशल की पहाड़ियों में 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे एनएसएस कैडेट भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया बस्तर का गौरव 3 घंटे पहले चांशल की पहाड़ियों में 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे एनएसएस कैडेट भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया बस्तर का गौरव .संविधान दिवस पर युवाओं में जागा राष्ट्र निर्माण और नशामुक्त भारत का संकल्प 3 घंटे पहले .संविधान दिवस पर युवाओं में जागा राष्ट्र निर्माण और नशामुक्त भारत का संकल्प बंजर भूमि से हरियाली की ओर बढ़ता खिसोरा, वृक्षारोपण से संवर रही गांव की तस्वीर 3 घंटे पहले बंजर भूमि से हरियाली की ओर बढ़ता खिसोरा, वृक्षारोपण से संवर रही गांव की तस्वीर आईसीसी कमांड की तीसरी आंख से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, 40 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त 3 घंटे पहले आईसीसी कमांड की तीसरी आंख से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, 40 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, EPFO ने पूरी की टेस्टिंग, जानें कब मिलेगी सुविधा 3 घंटे पहले UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, EPFO ने पूरी की टेस्टिंग, जानें कब मिलेगी सुविधा
छत्तीसगढ़

तेलंगाना की बिजली पर निर्भर पामेड़ का ‘वनवास’ खत्म होने की ओर, कोंडापल्ली में सब-स्टेशन के लिए सर्वे

तेलंगाना की बिजली पर निर्भर पामेड़ का ‘वनवास’ खत्म होने की ओर, कोंडापल्ली में सब-स्टेशन के लिए सर्वे

तर्रेम से कोंडापल्ली और आगे तक विद्युत आपूर्ति के विस्तार की तैयारी, अपने ही राज्य के ग्रिड से बिजली मिलने की जगी उम्मीद

पी. रंजन दास | बीजापुर।

छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर पर बसे पामेड़, टोंगगुड़ा और चिकलेड़ गांवों की बिजली के लिए तेलंगाना पर वर्षों पुरानी निर्भरता अब खत्म होने की दिशा में है। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों, माओवाद के प्रभाव और आवागमन की सीमित सुविधाओं के कारण इन गांवों में लंबे समय से तेलंगाना से बिजली आपूर्ति की जा रही है। अब जिला प्रशासन इन्हें छत्तीसगढ़ के अपने विद्युत ग्रिड से जोड़ने की तैयारी में जुटा है।

जिले के अंदरूनी और पहुंचविहीन इलाकों तक बिजली पहुंचाने के प्रयासों के तहत तर्रेम से कोंडापल्ली और इसके आगे विद्युत आपूर्ति का विस्तार किया जा रहा है। पामेड़ तक अपने ग्रिड से बिजली पहुंचाने के लिए कोंडापल्ली में विद्युत सब-स्टेशन को लेकर सर्वे भी किया जा चुका है।

सब-स्टेशन के लिए सर्वे पूरा, शीघ्र काम की तैयारी

कलेक्टर विश्वदीप ने बताया कि इन इलाकों में पहले पहुंच की समस्या एक बड़ी चुनौती थी। ग्रामीणों तक आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने के लिए तेलंगाना से बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की गई थी, जो वर्तमान में भी सुचारू है। अब जिले के पहुंचविहीन इलाकों तक विद्युत आपूर्ति के विस्तार का प्रयास किया जा रहा है।

कलेक्टर के अनुसार, इसी क्रम में तर्रेम से कोंडापल्ली और इसके आगे बिजली आपूर्ति बढ़ाई जा रही है। पामेड़ तक छत्तीसगढ़ के अपने ग्रिड से बिजली पहुंचाने के लिए सब-स्टेशन का सर्वे किया गया है और इस पर शीघ्र काम किया जाएगा।

माओवाद प्रभावित इलाकों में विकास की नई तस्वीर

पामेड़, टोंगगुड़ा और चिकलेड़ जैसे गांव लंबे समय तक भौगोलिक दुर्गमता और माओवाद के प्रभाव के कारण विकास की मुख्यधारा से दूर रहे। अब सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ इन क्षेत्रों में सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया जा रहा है।

नियद नेल्लानार सहित शासन की विभिन्न योजनाओं के जरिए अंदरूनी गांवों तक सुविधाएं पहुंचाने के प्रयास जारी हैं। ऐसे में पामेड़ का छत्तीसगढ़ के अपने विद्युत ग्रिड से जुड़ना क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बदलाव साबित हो सकता है।

पड़ोसी राज्य पर वर्षों पुरानी निर्भरता खत्म होने की उम्मीद

वर्तमान में पामेड़ क्षेत्र को तेलंगाना से बिजली मिल रही है। इसके एवज में छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से तेलंगाना के विद्युत विभाग को भुगतान भी किया जाता है। अपने ग्रिड से बिजली आपूर्ति शुरू होने के बाद पड़ोसी राज्य पर निर्भरता खत्म होने के साथ पामेड़ और आसपास के गांवों के लिए स्थायी विद्युत व्यवस्था तैयार होने की उम्मीद है।

जिस पामेड़ तक बिजली पहुंचाने के लिए कभी पड़ोसी राज्य का सहारा लेना पड़ा था, अब उसी पामेड़ को छत्तीसगढ़ अपने विद्युत ग्रिड से जोड़ने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, परियोजना की लागत, निर्माण की समयसीमा और बिजली आपूर्ति शुरू होने की निश्चित तारीख का उल्लेख उपलब्ध जानकारी में नहीं है।