शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी, 246 रन पर गिरे पांच विकेट, ब्लंडेल नाबाद 49 मिनट पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी, 246 रन पर गिरे पांच विकेट, ब्लंडेल नाबाद परिसीमन बिल पर इंडिया गठबंधन को झटका, मोदी सरकार के समर्थन में आ सकती है DMK 56 मिनट पहले परिसीमन बिल पर इंडिया गठबंधन को झटका, मोदी सरकार के समर्थन में आ सकती है DMK संजय राउत बोले- योगी नहीं तो यूपी नहीं, मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की 59 मिनट पहले संजय राउत बोले- योगी नहीं तो यूपी नहीं, मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश के संदिग्ध को AK-47 और कारतूस के साथ दबोचा 1 घंटे पहले गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश के संदिग्ध को AK-47 और कारतूस के साथ दबोचा AI कंपनी पर प्राइवेट चैट बेचने का आरोप, 2.1 करोड़ अकाउंट्स का डेटा खतरे में 1 घंटे पहले AI कंपनी पर प्राइवेट चैट बेचने का आरोप, 2.1 करोड़ अकाउंट्स का डेटा खतरे में शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 25,820 के करीब पहुंचा 1 घंटे पहले शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 25,820 के करीब पहुंचा सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, बाजार खुलते ही चांदी ₹6000 और सोना ₹2000 महंगा 1 घंटे पहले सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, बाजार खुलते ही चांदी ₹6000 और सोना ₹2000 महंगा WhatsApp पर सिर्फ ‘Hi’ भेजकर चेक करें PF बैलेंस, जानें किस नंबर पर करना होगा मैसेज 1 घंटे पहले WhatsApp पर सिर्फ ‘Hi’ भेजकर चेक करें PF बैलेंस, जानें किस नंबर पर करना होगा मैसेज जयदेव उनादकट का बल्ले से धमाका, T20 क्रिकेट में नंबर-11 पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 1 घंटे पहले जयदेव उनादकट का बल्ले से धमाका, T20 क्रिकेट में नंबर-11 पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 8th Pay Commission में कर्मचारियों की 6% सालाना इंक्रीमेंट और 50% DA मर्जर की मांग 1 घंटे पहले 8th Pay Commission में कर्मचारियों की 6% सालाना इंक्रीमेंट और 50% DA मर्जर की मांग किसान क्रेडिट कार्ड लोन धोखाधड़ी CBI की बड़ी कार्रवाई, 21 साल से फरार चल रहा आरोपित गिरफ्तार 2 घंटे पहले किसान क्रेडिट कार्ड लोन धोखाधड़ी CBI की बड़ी कार्रवाई, 21 साल से फरार चल रहा आरोपित गिरफ्तार भगोड़े जाकिर नाइक पर केंद्र का शिकंजा, IRF के फंड और संपत्तियों पर एक्शन के लिए मिले राज्यों को अधिकार 2 घंटे पहले भगोड़े जाकिर नाइक पर केंद्र का शिकंजा, IRF के फंड और संपत्तियों पर एक्शन के लिए मिले राज्यों को अधिकार तमिलनाडु: TVK विधायक के बाद अब DMK एमएलए पर महिला अधिकारी को प्रताड़ित करने का आरोप, FIR दर्ज 2 घंटे पहले तमिलनाडु: TVK विधायक के बाद अब DMK एमएलए पर महिला अधिकारी को प्रताड़ित करने का आरोप, FIR दर्ज ‘योगी जी नहीं तो यूपी नहीं…’, बीजेपी में CM फेस पर चर्चा के बीच संजय राउत ने की तारीफ 2 घंटे पहले ‘योगी जी नहीं तो यूपी नहीं…’, बीजेपी में CM फेस पर चर्चा के बीच संजय राउत ने की तारीफ थलपति विजय सरकार का बड़ा फैसला, तमिलनाडु में पुरुष कर्मचारियों को मिलेगी 15 दिन की छुट्टी 2 घंटे पहले थलपति विजय सरकार का बड़ा फैसला, तमिलनाडु में पुरुष कर्मचारियों को मिलेगी 15 दिन की छुट्टी न्यूजीलैंड के पांच विकेट गिरे, वॉशिंगटन सुंदर की फिरकी में फंसे डेरिल मिचेल 2 घंटे पहले न्यूजीलैंड के पांच विकेट गिरे, वॉशिंगटन सुंदर की फिरकी में फंसे डेरिल मिचेल ट्रंप से बातचीत के मूड में नहीं किम जोंग, उत्तर कोरिया बढ़ाएगा परमाणु हथियारों का जखीरा 2 घंटे पहले ट्रंप से बातचीत के मूड में नहीं किम जोंग, उत्तर कोरिया बढ़ाएगा परमाणु हथियारों का जखीरा Nvidia में नया विवाद, CEO जेनसन हुआंग के बाद सेल्स चीफ जय पुरी के अफेयर की चर्चा 2 घंटे पहले Nvidia में नया विवाद, CEO जेनसन हुआंग के बाद सेल्स चीफ जय पुरी के अफेयर की चर्चा ट्रंप के टैरिफ को लेकर भारत के लिए राहत के संकेत, हेडलाइंस से अलग है पूरी कहानी 2 घंटे पहले ट्रंप के टैरिफ को लेकर भारत के लिए राहत के संकेत, हेडलाइंस से अलग है पूरी कहानी 1 दिसंबर से बदलेंगे SBI क्रेडिट कार्ड के नियम, ग्राहकों की जेब पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ 3 घंटे पहले 1 दिसंबर से बदलेंगे SBI क्रेडिट कार्ड के नियम, ग्राहकों की जेब पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ
राजनीति

परिसीमन बिल पर इंडिया गठबंधन को झटका, मोदी सरकार के समर्थन में आ सकती है DMK

परिसीमन बिल पर इंडिया गठबंधन को झटका, मोदी सरकार के समर्थन में आ सकती है DMK

 नई दिल्ली
परिसीमन बिल को लेकर कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि बुधवार को हुई स्टैंडिंग कमेटी की बैठक के दौरान उनकी DMK के कुछ सांसदों से बातचीत हुई थी. मनोज कुमार के मुताबिक, जब उन्होंने परिसीमन बिल पर पार्टी का रुख पूछा तो सांसदों ने कहा कि कुछ शर्तों के साथ वे सरकार का समर्थन कर सकते हैं। 

हालांकि, मनोज कुमार ने कहा कि उन्हें उन शर्तों की सटीक जानकारी याद नहीं है. उन्होंने इसे अपने लिए हैरान करने वाला बताया, क्योंकि उन्हें लगता था कि DMK कभी इस बिल का समर्थन नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि 30 नवंबर तक इंतजार करना होगा और पार्टी का अंतिम फैसला उसके शीर्ष नेतृत्व की ओर से लिया जाएगा। 

वहीं, DMK प्रवक्ता टीकेएस एलंगोवन ने कहा कि पार्टी ने पहले वाले परिसीमन बिल का विरोध किया था, लेकिन नए बिल को देखने के बाद ही फैसला करेगी. उन्होंने कहा कि पहले यह देखना होगा कि सरकार ने नए बिल में क्या बदलाव किए हैं और क्या इससे राज्यों के हित प्रभावित होंगे. अगर नए बिल में राज्यों की चिंताओं और उनके सुझावों को जगह दी गई होगी, तो पार्टी उस पर विचार कर सकती है। 

30 नवंबर से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
दरअसल, संसद के विशेष सत्र से पहले परिसीमन और महिला आरक्षण को लेकर राजनीतिक समीकरण चर्चा में हैं. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि सरकार ने लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर को बुलाने को कहा है. जरूरी सरकारी कामकाज के बाद सत्र 3 दिसंबर तक खत्म हो सकता है. हालांकि, विशेष सत्र का एजेंडा अभी घोषित नहीं किया गया है। 

इस बीच अटकलें हैं कि सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण को लेकर अपना विधायी प्रयास फिर शुरू कर सकती है. अप्रैल में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक लोकसभा में पारित नहीं हो पाया था. 17 अप्रैल को इस पर हुई वोटिंग में 298 सांसदों ने समर्थन और 230 ने विरोध किया था. कुल 528 वोट पड़े थे, जबकि बिल पारित कराने के लिए 352 वोटों की जरूरत थी. सरकार 54 वोट से पीछे रह गई थी। 

लोकसभा में वोटों का गणित कितना अहम?
लोकसभा में 543 सीटें हैं, जिनमें से तीन खाली हैं. स्पीकर को छोड़कर सभी 539 सांसद वोट करें तो संविधान संशोधन के लिए दो-तिहाई बहुमत के तहत 360 वोट चाहिए होंगे. NDA के पास सहयोगियों समेत 298 सांसद हैं. शिरोमणि अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल को जोड़ने पर यह संख्या 299 होती है. तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों का समर्थन मिलने पर आंकड़ा 319 तक पहुंच सकता है। 

अगर DMK के 22, शरद पवार की NCP के 8 और YSR कांग्रेस के 4 सांसद भी समर्थन करें तो यह संख्या 353 हो सकती है. यानी 529 या उससे कम सांसदों के वोट करने पर सरकार दो-तिहाई बहुमत हासिल कर सकती है. संविधान के अनुच्छेद 368 के तहत संशोधन के लिए सदन की कुल सदस्य संख्या का बहुमत और मौजूद होकर वोट करने वाले सदस्यों का कम से कम दो-तिहाई समर्थन जरूरी है। 

अप्रैल में पेश किए गए विधेयक में लोकसभा का आकार बढ़ाने और लोकसभा व राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण लागू करने का प्रस्ताव था. इसके लिए नए परिसीमन की प्रक्रिया से इसे जोड़ा गया था. फिलहाल सभी की नजरें 30 नवंबर से शुरू होने वाली संसदीय कार्यवाही और DMK समेत दूसरे दलों के अंतिम रुख पर हैं।