गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
पीएम जनमन योजना से पहाड़ी कोरवा परिवारों के घरों में पहुंची सौर ऊर्जा की रोशनी 4 मिनट पहले पीएम जनमन योजना से पहाड़ी कोरवा परिवारों के घरों में पहुंची सौर ऊर्जा की रोशनी जल जीवन मिशन के कार्यों का विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण 4 मिनट पहले जल जीवन मिशन के कार्यों का विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र 4 मिनट पहले सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, किसानों की राह हुई आसान 19 मिनट पहले गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, किसानों की राह हुई आसान एसएसआर-2026 के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की द्वितीय साप्ताहिक बैठक आयोजित 19 मिनट पहले एसएसआर-2026 के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की द्वितीय साप्ताहिक बैठक आयोजित मुख्यमंत्री की मंशानुरूप सेवा सेतु अभियान से ग्रामीण युवाओं को मिल रही शासकीय सेवाओं की सुविधा, पूजा को मिला जाति एवं आय प्रमाण पत्र 19 मिनट पहले मुख्यमंत्री की मंशानुरूप सेवा सेतु अभियान से ग्रामीण युवाओं को मिल रही शासकीय सेवाओं की सुविधा, पूजा को मिला जाति एवं आय प्रमाण पत्र आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी 19 मिनट पहले आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 27 नवम्बर को जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन 34 मिनट पहले बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 27 नवम्बर को जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन संविधान दिवस पर कमिश्नर कार्यालय में उद्देशिका का सामूहिक वाचन 1 घंटे पहले संविधान दिवस पर कमिश्नर कार्यालय में उद्देशिका का सामूहिक वाचन लगभग एक साल का इंतजार खत्म : सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन 1 घंटे पहले लगभग एक साल का इंतजार खत्म : सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन बस्तर में संविधान दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न 1 घंटे पहले बस्तर में संविधान दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड कमाई में पुष्पा 2 को पछाड़ा 1 घंटे पहले रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड कमाई में पुष्पा 2 को पछाड़ा सीएम हेल्पलाइन 1076 के नए फीचर्स पर विभागवार ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू 1 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 के नए फीचर्स पर विभागवार ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू बस्तर के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों को मिलेगी नई गति 1 घंटे पहले बस्तर के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों को मिलेगी नई गति अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से 745 किसानों को मिली राहत 1 घंटे पहले अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से 745 किसानों को मिली राहत 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत आज IOC के सामने रखेगा अपना पक्ष 1 घंटे पहले 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत आज IOC के सामने रखेगा अपना पक्ष मुंबई में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, अमिताभ बच्चन का घर उड़ाने की चेतावनी 2 घंटे पहले मुंबई में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, अमिताभ बच्चन का घर उड़ाने की चेतावनी सौरभ दास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, भारतीय नागरिकता को लेकर भी उठे सवाल 2 घंटे पहले सौरभ दास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, भारतीय नागरिकता को लेकर भी उठे सवाल सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, त्रिशा-गायत्री ने जीत से किया आगाज 2 घंटे पहले सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, त्रिशा-गायत्री ने जीत से किया आगाज लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस 2 घंटे पहले लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस
Chhattisgarh

गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, किसानों की राह हुई आसान

काकरवाड़ा में नवीन उपार्जन केन्द्र शुरू होने से किसानों में उत्साह, परिवहन और धान विक्रय हेतु मिली सुविधा जगदलपुर, 26 नवंबर 2026/ बस्तर जिले के जगदलपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम काकरवाड़ा में नवीन धान उपार्जन केन्द्र...

गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, किसानों की राह हुई आसान

इम्पेक्ट न्यूज। जगदलपुर। काकरवाड़ा में नवीन उपार्जन केन्द्र शुरू होने से किसानों में उत्साह, परिवहन और धान विक्रय हेतु मिली सुविधा जगदलपुर, 26 नवंबर 2026/

बस्तर जिले के जगदलपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम काकरवाड़ा में नवीन धान उपार्जन केन्द्र शुरू होने से क्षेत्र के किसानों के चेहरे पर खुशी नजर आने लगी है। अब किसानों को अपनी मेहनत से उपजाए धान को बेचने के लिए दूर के उपार्जन केन्द्रों तक नहीं जाना पड़ रहा है। घर और गांव के समीप ही धान खरीदी की सुविधा मिलने से न केवल परिवहन की परेशानी कम हुई है, बल्कि समय और श्रम की भी बचत हो रही है।

इस नवीन केन्द्र से टोंडापाल, काकरवाड़ा एवं बिरनपाल ग्राम पंचायतों के किसान लाभान्वित हो रहे हैं। काकरवाड़ा धान उपार्जन केन्द्र में कुल 289 किसानों ने पंजीयन कराया है। यहां अब तक 10 किसानों से 724 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है।

नवीन उपार्जन केन्द्र शुरू होने से किसानों को मिली सुविधा का अनुभव साझा करते हुए काकरवाड़ा निवासी किसान धनसिंह नाग बताते हैं कि पहले उन्हें अपना धान बेचने के लिए गांव से करीब 6 किलोमीटर दूर जमावाड़ा धान खरीदी केन्द्र जाना पड़ता था। टोकन कटवाने से लेकर धान के परिवहन और तौल तक उसकी देखरेख के लिए कई बार रात में भी रुकना पड़ता था। इससे समय और श्रम के साथ अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

इस वर्ष वे अपना 63 क्विंटल धान बेचने काकरवाड़ा के नवीन उपार्जन केन्द्र पहुंचे हैं। वे कहते हैं कि अब गांव में ही धान खरीदी केन्द्र शुरू हो जाने से हम किसानों को बहुत बड़ी राहत मिली है। इसी तरह ग्राम चिलकुटी निवासी किसान टीकाराम सेठिया भी नवीन धान उपार्जन केन्द्र की सुविधा से खुश हैं। वे यहां अपना 148 क्विंटल धान विक्रय करने पहुंचे। उनका कहना है कि पहले की तुलना में अब धान बेचने की प्रक्रिया काफी आसान हो गई है।

नवीन केन्द्र में भी किसानों की सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। यहां पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं, जिससे किसानों को खरीदी के दौरान सहूलियत मिल रही है। दोनों किसानों ने राज्य शासन की कृषक उन्नति योजना के तहत प्रति एकड़ 13,839 रुपये की आदान सहायता प्रदान किए जाने की पहल की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि शासन की यह पहल किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और खेती-किसानी को लाभकारी बनाने की दिशा में संवेदनशील एवं किसान हितैषी कदम है।