गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, किसानों की राह हुई आसान 1 मिनट पहले गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, किसानों की राह हुई आसान एसएसआर-2026 के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की द्वितीय साप्ताहिक बैठक आयोजित 1 मिनट पहले एसएसआर-2026 के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की द्वितीय साप्ताहिक बैठक आयोजित मुख्यमंत्री की मंशानुरूप सेवा सेतु अभियान से ग्रामीण युवाओं को मिल रही शासकीय सेवाओं की सुविधा, पूजा को मिला जाति एवं आय प्रमाण पत्र 2 मिनट पहले मुख्यमंत्री की मंशानुरूप सेवा सेतु अभियान से ग्रामीण युवाओं को मिल रही शासकीय सेवाओं की सुविधा, पूजा को मिला जाति एवं आय प्रमाण पत्र आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी 2 मिनट पहले आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 27 नवम्बर को जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन 16 मिनट पहले बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 27 नवम्बर को जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन संविधान दिवस पर कमिश्नर कार्यालय में उद्देशिका का सामूहिक वाचन 1 घंटे पहले संविधान दिवस पर कमिश्नर कार्यालय में उद्देशिका का सामूहिक वाचन लगभग एक साल का इंतजार खत्म : सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन 1 घंटे पहले लगभग एक साल का इंतजार खत्म : सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन बस्तर में संविधान दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न 1 घंटे पहले बस्तर में संविधान दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड कमाई में पुष्पा 2 को पछाड़ा 1 घंटे पहले रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड कमाई में पुष्पा 2 को पछाड़ा सीएम हेल्पलाइन 1076 के नए फीचर्स पर विभागवार ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू 1 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 के नए फीचर्स पर विभागवार ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू बस्तर के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों को मिलेगी नई गति 1 घंटे पहले बस्तर के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों को मिलेगी नई गति अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से 745 किसानों को मिली राहत 1 घंटे पहले अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से 745 किसानों को मिली राहत 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत आज IOC के सामने रखेगा अपना पक्ष 1 घंटे पहले 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत आज IOC के सामने रखेगा अपना पक्ष मुंबई में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, अमिताभ बच्चन का घर उड़ाने की चेतावनी 1 घंटे पहले मुंबई में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, अमिताभ बच्चन का घर उड़ाने की चेतावनी सौरभ दास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, भारतीय नागरिकता को लेकर भी उठे सवाल 1 घंटे पहले सौरभ दास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, भारतीय नागरिकता को लेकर भी उठे सवाल सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, त्रिशा-गायत्री ने जीत से किया आगाज 2 घंटे पहले सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, त्रिशा-गायत्री ने जीत से किया आगाज लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस 2 घंटे पहले लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस एनआईबीएसएम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण 2 घंटे पहले एनआईबीएसएम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण संविधान दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन 3 घंटे पहले संविधान दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है पार्टी 3 घंटे पहले PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है पार्टी
Chhattisgarh

मुख्यमंत्री की मंशानुरूप सेवा सेतु अभियान से ग्रामीण युवाओं को मिल रही शासकीय सेवाओं की सुविधा, पूजा को मिला जाति एवं आय प्रमाण पत्र

दंतेवाड़ा, 26 नवंबर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं शासकीय सेवाओं का लाभ प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक सहज, सरल और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित सेवा...

मुख्यमंत्री की मंशानुरूप सेवा सेतु अभियान से ग्रामीण युवाओं को मिल रही शासकीय सेवाओं की सुविधा, पूजा को मिला जाति एवं आय प्रमाण पत्र

इम्पेक्ट न्यूज। दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा, 26 नवंबर 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं शासकीय सेवाओं का लाभ प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक सहज, सरल और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित सेवा सेतु अभियान ग्रामीण अंचलों के नागरिकों के लिए काफी मददगार साबित हो रहा है। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को आवश्यक शासकीय दस्तावेजों के लिए दूर-दराज के कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है। साथ ही युवाओं को शिक्षा, रोजगार एवं भर्ती संबंधी आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराने में भी सुविधा मिल रही है।

इसी कड़ी में दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण विकासखंड अंतर्गत ग्राम बेंगलूर निवासी पूजा को सेवा सेतु अभियान के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र एवं आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने की सुविधा मिली। पूजा ने बताया कि उन्हें बस्तर फाइटर भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करना था, जिसके लिए जाति प्रमाण पत्र एवं आय प्रमाण पत्र आवश्यक थे। इन दस्तावेजों को बनवाने के लिए उन्होंने अपने नजदीकी सेवा सेतु केंद्र कटेकल्याण पहुंचकर ऑनलाइन आवेदन किया।

पूजा ने बताया कि सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया सहजता से पूरी हो सकी। इससे उन्हें आवश्यक शासकीय दस्तावेजों के लिए अनावश्यक भागदौड़ नहीं करनी पड़ी। प्रमाण पत्रों की सुविधा मिलने से अब उनके लिए बस्तर फाइटर भर्ती में आवेदन करने का मार्ग आसान हुआ है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की सुविधा उपलब्ध होने से युवाओं को काफी लाभ मिल रहा है। इससे समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है।

पूजा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु अभियान जैसी पहल से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को शासन की सेवाएं अपने नजदीक ही मिल रही हैं। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप सेवा सेतु अभियान सुशासन, सरल प्रशासन और जनसुविधा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है। जिला प्रशासन द्वारा अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक नागरिकों तक शासकीय सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को बिना परेशानी के शासन की सुविधाओं का लाभ मिल सके। स.क्र/1252