गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी: आज भी ताजा हैं वो खौफनाक यादें और गहरे जख्म, देश दे रहा शहीदों को श्रद्धांजलि अभी-अभी 26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी: आज भी ताजा हैं वो खौफनाक यादें और गहरे जख्म, देश दे रहा शहीदों को श्रद्धांजलि ‘दीपथून पर दीपम जलाने को लेकर नहीं दी कोई राय’, तिरुपरंकुंद्रम मंदिर के पुजारियों ने जताई नाराजगी 1 मिनट पहले ‘दीपथून पर दीपम जलाने को लेकर नहीं दी कोई राय’, तिरुपरंकुंद्रम मंदिर के पुजारियों ने जताई नाराजगी महाराष्ट्र: भिवंडी में चिकन शावरमा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला भी शामिल 1 मिनट पहले महाराष्ट्र: भिवंडी में चिकन शावरमा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला भी शामिल सुप्रीम कोर्ट ने बांदा के सीजेएम का आदेश किया रद, लगाई फटकार; अधिकारों के अनुचित इस्तेमाल पर जताई नाराजगी 2 मिनट पहले सुप्रीम कोर्ट ने बांदा के सीजेएम का आदेश किया रद, लगाई फटकार; अधिकारों के अनुचित इस्तेमाल पर जताई नाराजगी धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान 8 घंटे पहले धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस 8 घंटे पहले जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित 8 घंटे पहले UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता 8 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण 8 घंटे पहले माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित 8 घंटे पहले रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 8 घंटे पहले जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे 9 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह 9 घंटे पहले ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान 10 घंटे पहले मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी 10 घंटे पहले भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक 10 घंटे पहले Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त 10 घंटे पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल 11 घंटे पहले ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग 11 घंटे पहले बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 11 घंटे पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला
राष्ट्रीय

26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी: आज भी ताजा हैं वो खौफनाक यादें और गहरे जख्म, देश दे रहा शहीदों को श्रद्धांजलि

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। नई दिल्ली। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में साल 2008 में 26 नवंबर को हुए आतंकी हमलों के 18 साल बाद यानी आज भी उस भयावह मंजर की यादें और जख्म लोगों…

26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी: आज भी ताजा हैं वो खौफनाक यादें और गहरे जख्म, देश दे रहा शहीदों को श्रद्धांजलि
CG Impact की मौलिक सांकेतिक श्रेणी इमेज

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। नई दिल्ली। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में साल 2008 में 26 नवंबर को हुए आतंकी हमलों के 18 साल बाद यानी आज भी उस भयावह मंजर की यादें और जख्म लोगों के जेहन में ताजा हैं।

60 घंटे तक चले इन आतंकी हमलों ने न केवल मुंबई को दहला दिया था, बल्कि भारत की सुरक्षा और खुफिया व्यवस्था की गंभीर खामियों को भी उजागर किया था।

26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से समुद्री रास्ते के जरिए मुंबई पहुंचे लश्कर-ए-तैयबा के 10 भारी हथियारों से लैस आतंकियों ने शहर के कई प्रमुख स्थानों को निशाना बनाया था।

इन हमलों में विदेशी नागरिकों सहित 166 लोगों की जान गई थी, जबकि 300 से अधिक लोग घायल हुए थे। आतंकियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, ताज महल पैलेस होटल, ट्राइडेंट होटल, नरीमन हाउस, लियोपोल्ड कैफे और कामा अस्पताल सहित कई स्थानों पर अंधाधुंध गोलीबारी और विस्फोट किए थे।

यह भारत के किसी शहर में हुए सबसे घातक आतंकी हमलों में से एक था। वैसे पिछले तीन दशकों में मुंबई ने कई बड़े आतंकी हमलों का सामना किया है। 12 मार्च 1993 को 12 जगहों पर बम धमाके हुए, जिनमें 257 लोग मारे गए।

11 जुलाई 2006 को रेलगाड़ियों में सिलसिलेवार धमाके हुए, जिनमें 188 लोगों की जान गई। 13 जुलाई 2011 को दादर, झावेरी बाजार और ओपेरा हाउस में हुए तीन धमाकों में 27 लोग मारे गए।

26/11 को आतंकियों ने कई जगहों पर लोगों को बंधक बना लिया था और सुरक्षा बलों के साथ लंबी मुठभेड़ हुई थी। मुंबई पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल, नौसेना के मरीन कमांडो और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के जवानों ने संयुक्त अभियान चलाकर करीब 60 घंटे बाद इस हमले को खत्म किया। इस दौरान कई सुरक्षाकर्मियों ने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।

हमले में शामिल 10 आतंकियों में अजमल कसाब को जिंदा पकड़ लिया गया था। मुकदमे के बाद नवंबर 2012 में उसे फांसी दे दी गई। हमले की साजिश में शामिल डेविड हेडली ने अमेरिकी अदालत से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए भारतीय अदालत में बयान दिया।

वहीं, एक अन्य आरोपित तहव्वुर राणा को 2025 में अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित किया गया। हालांकि, इन हमलों के कई प्रमुख साजिशकर्ता तथा आका अब भी भारत की पहुंच से बाहर हैं और माना जाता है कि उनमें से कई पाकिस्तान में मौजूद हैं।

हर साल मुंबई पुलिस मुख्यालय सहित हमले में निशाना बनाए गए स्थानों पर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी जाती है। मुंबईवासी ‘प्रेरणा स्थल’ पर भी इकट्ठा होते हैं, जहां सहायक उपनिरीक्षक तुकाराम ओंबले की प्रतिमा है।

उन्होंने दक्षिण मुंबई के गिरगांव चौपाटी पर लाठी से आतंकवादियों का मुकाबला किया था और कसाब को पकड़ने के दौरान शहीद हो गए थे।

18 साल बाद भी 26/11 की त्रासदी देश को याद दिलाती है कि आतंकवाद के खिलाफ सतर्कता, एकजुटता और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था बेहद जरूरी है। 26/11 हमले के बाद भारत ने समुद्री सुरक्षा, खुफिया तंत्र और आतंकवाद विरोधी अभियानों में कई बड़े बदलाव किए हैं।

लश्कर-ए-तैयबा के हमलावर 10 आतंकियों को हिंदी सिखाने वाले जबीउद्दीन अंसारी उर्फ अबू जुंदाल के खिलाफ मुकदमा जहां जारी है, वहीं संबंधित आतंकी संगठन के सरगना हाफिज सईद और जकी-उर-रहमान लखवी समेत छह अन्य साजिशकर्ताओं को भगोड़ा घोषित करने के आदेशों को तामील कराना अभी बाकी है।

विशेष अदालत ने इसी साल जुलाई में छह फरार आरोपितों को भगोड़ा घोषित करने के आदेश जारी किए थे।

इसी साल अगस्त और सितंबर में अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया था कि उसने गृह मंत्रालय से 2008 के मुंबई आतंकी हमले के मामले में छह फरार आरोपितों को भगोड़ा घोषित करने के आदेश तामील कराने का अनुरोध किया है। हालांकि, गृह मंत्रालय ने अभी तक इस अनुरोध का कोई जवाब नहीं दिया है।