गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी: आज भी ताजा हैं वो खौफनाक यादें और गहरे जख्म, देश दे रहा शहीदों को श्रद्धांजलि अभी-अभी 26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी: आज भी ताजा हैं वो खौफनाक यादें और गहरे जख्म, देश दे रहा शहीदों को श्रद्धांजलि ‘दीपथून पर दीपम जलाने को लेकर नहीं दी कोई राय’, तिरुपरंकुंद्रम मंदिर के पुजारियों ने जताई नाराजगी 1 मिनट पहले ‘दीपथून पर दीपम जलाने को लेकर नहीं दी कोई राय’, तिरुपरंकुंद्रम मंदिर के पुजारियों ने जताई नाराजगी महाराष्ट्र: भिवंडी में चिकन शावरमा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला भी शामिल 1 मिनट पहले महाराष्ट्र: भिवंडी में चिकन शावरमा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला भी शामिल सुप्रीम कोर्ट ने बांदा के सीजेएम का आदेश किया रद, लगाई फटकार; अधिकारों के अनुचित इस्तेमाल पर जताई नाराजगी 2 मिनट पहले सुप्रीम कोर्ट ने बांदा के सीजेएम का आदेश किया रद, लगाई फटकार; अधिकारों के अनुचित इस्तेमाल पर जताई नाराजगी धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान 8 घंटे पहले धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस 8 घंटे पहले जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित 8 घंटे पहले UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता 8 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण 8 घंटे पहले माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित 8 घंटे पहले रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 8 घंटे पहले जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे 9 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह 9 घंटे पहले ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान 10 घंटे पहले मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी 10 घंटे पहले भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक 10 घंटे पहले Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त 10 घंटे पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल 11 घंटे पहले ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग 11 घंटे पहले बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 11 घंटे पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला
धर्म

‘दीपथून पर दीपम जलाने को लेकर नहीं दी कोई राय’, तिरुपरंकुंद्रम मंदिर के पुजारियों ने जताई नाराजगी

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। मदुरै। तिरुपरंकुंद्रम स्थित भगवान मुरुगन (सुब्रमण्यम स्वामी) मंदिर के पुजारियों ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने पहाड़ी पर स्थित 'दीपथून' स्तंभ पर कार्तिगई दीपम जलाने को लेकर कोई राय नहीं दी है।पुजारियों…

‘दीपथून पर दीपम जलाने को लेकर नहीं दी कोई राय’, तिरुपरंकुंद्रम मंदिर के पुजारियों ने जताई नाराजगी
CG Impact की मौलिक सांकेतिक श्रेणी इमेज

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। मदुरै। तिरुपरंकुंद्रम स्थित भगवान मुरुगन (सुब्रमण्यम स्वामी) मंदिर के पुजारियों ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने पहाड़ी पर स्थित ‘दीपथून’ स्तंभ पर कार्तिगई दीपम जलाने को लेकर कोई राय नहीं दी है।

पुजारियों ने मंदिर प्रशासन द्वारा जारी एक पत्र में उनके नाम शामिल किए जाने पर गहरी नाराजगी जताई है।

उन्हें इस पत्र की जानकारी भी मीडिया के माध्यम से मिली। पुजारियों ने कहा कि उन्होंने इस वर्ष दीपम जलाने को लेकर मंदिर प्रशासन को कोई पत्र नहीं दिया था।

पिछले वर्ष उन्होंने उच्ची पिल्लैयार मंदिर के पास पारंपरिक दीप मंडपम में दीप जलाने के संबंध में पत्र भेजा था। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार पहाड़ी पर स्थित दीपथून में दीप जलाने पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मदुरै की तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर ‘दीपथून’ स्तंभ पर कार्तिगई दीपम जलाने के सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का पालन न किए जाने पर राज्य में सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है।

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।सूत्रों ने बताया कि इस मामले से जुड़ी आधिकारिक जानकारी और मौके पर पुलिस ने किन खास निर्देशों का पालन किया, इसका ब्योरा देने के लिए सरकार को पत्र भेजा गया है।

मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै पीठ के बाहर वकीलों ने किया प्रदर्शनमदुरै से प्रेट्र के अनुसार, तमिलनाडु सरकार और पुलिस पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अनदेखी का आरोप लगाते हुए वकीलों के एक समूह ने बुधवार को मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै पीठ के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी वकीलों ने राज्य प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारे लगाए।

उन्होंने सरकार पर सुप्रीम कोर्ट और संविधान का अनादर करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने अदालत के निर्देश को लागू नहीं किए जाने पर भी सवाल उठाए और हिंदू मुन्नानी के पदाधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई का विरोध किया।

प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अनंत पद्मनाभन ने कहा-“यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य सरकार ने शीर्ष अदालत के आदेश का अनादर करने का दुस्साहस किया है। संविधान के तहत गठित हर सरकार की जिम्मेदारी है कि वह आदेश का पालन करे।” उन्होंने कहा कि सरकार को इसके परिणाम भुगतने होंगे।

तंजावुर से प्रेट्र के अनुसार, तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने बुधवार को दोहराया कि जब तक तिरुपरंकुंद्रम में ‘दीपथून’ स्तंभ पर कार्तिगई दीपम नहीं जलाया जाता, पार्टी कार्यकर्ता चैन से नहीं बैठेंगे।

उन्होंने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार पर इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश की अवहेलना करने का आरोप लगाया।

‘जननायगम काप्पोम’ रैली को संबोधित करते हुए नागेंद्रन ने पिछले दिन के घटनाक्रम को राज्य सरकार के लिए “शोक का दिन” बताया।

उन्होंने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट ने जिला कलेक्टर की निगरानी में 10 लोगों की सीमित मौजूदगी में दीप जलाने की अनुमति दी थी, लेकिन प्रशासन ने दीपथून पर दीप जलाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया और इसके बजाय इसे परंपरागत जगह पर जलाया।

नागेंद्रन ने आरोप लगाया कि सरकार की निष्क्रियता से हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा-“यह किसी छोटे बच्चे को टाफी देकर बहलाने जैसा है।”