बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस अभी-अभी जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित अभी-अभी UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता अभी-अभी सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण अभी-अभी माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित 15 मिनट पहले रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 30 मिनट पहले जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे 1 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह 1 घंटे पहले ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान 1 घंटे पहले मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी 2 घंटे पहले भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक 2 घंटे पहले Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त 2 घंटे पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल 2 घंटे पहले ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग 2 घंटे पहले बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 3 घंटे पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार 3 घंटे पहले प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें 3 घंटे पहले सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी 3 घंटे पहले धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की 3 घंटे पहले अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की धान की खेती के साथ मछली पालन ने बदली नीलकंठ नाग की जिंदगी, खुशहाली की राह पर बढ़ा परिवार 4 घंटे पहले धान की खेती के साथ मछली पालन ने बदली नीलकंठ नाग की जिंदगी, खुशहाली की राह पर बढ़ा परिवार
Chhattisgarh

माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण

स्वच्छ जलधारा, खूबसूरत पहाड़ियां और समृद्ध जैव विविधता से प्रकृति प्रेमियों को आकर्षित कर रहा कुदुर कोंडागांव, 25 नवंबर 2026 माओवाद के खात्मे के बाद जिले की एक नई तस्वीर सामने आ रही है। कभी...

माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण

इम्पेक्ट न्यूज। कोंडागांव। स्वच्छ जलधारा, खूबसूरत पहाड़ियां और समृद्ध जैव विविधता से प्रकृति प्रेमियों को आकर्षित कर रहा कुदुर

कोंडागांव, 25 नवंबर 2026

माओवाद के खात्मे के बाद जिले की एक नई तस्वीर सामने आ रही है। कभी माओवाद के भय के कारण लोगों की पहुंच से दूर रहे प्राकृतिक स्थल अब लोगों के आकर्षण का केंद्र बनने लगे हैं। शांति और सुरक्षा के वातावरण में लोग अंदरूनी इलाकों तक पहुंचकर वहां की प्राकृतिक खूबसूरती को निहार रहे हैं। जिले के मर्दापाल क्षेत्र का कुदुर भी एक ऐसा ही खूबसूरत स्थल है, जहां प्रकृति पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास के साथ पर्यटन के नए रास्ते भी खुल रहे हैं। कभी माओवाद के कारण जिन इलाकों में जाने से लोग कतराते थे, आज वहां की नदियां, पहाड़ियां, घने जंगल और प्राकृतिक धरोहर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। वर्षों तक बाहरी दुनिया की नजरों से दूर रहे इन क्षेत्रों की प्राकृतिक खूबसूरती अब अपनी नई पहचान बनाने लगी है।

जिला मुख्यालय से लगभग एक घंटे और मर्दापाल से करीब आधे घंटे की दूरी पर पुषपाल घाटी से लगा कुदुर प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। यहां कांच की तरह साफ नदी का पानी, दूर तक फैली पहाड़ियों की श्रृंखला और चारों ओर पसरी हरियाली बेहद मनमोहक है। नदी का पानी इतना स्वच्छ है कि उसकी तलहटी तक दिखाई देती है। शहर की भागदौड़ से दूर यहां का शांत वातावरण लोगों को प्रकृति के करीब होने का एहसास कराता है। बस्तर के अंदरूनी इलाकों में मौजूद ऐसे अनेक स्थल अब पर्यटन की दृष्टि से नई पहचान बना सकते हैं।

प्राकृतिक सौंदर्य के साथ जैव विविधता का अनमोल खजाना

कुदुर केवल अपनी खूबसूरत वादियों और स्वच्छ जलधारा के लिए ही खास नहीं है, बल्कि जैव विविधता के लिहाज से भी यह क्षेत्र काफी समृद्ध है। यहां भारतीय गिरगिट (इंडियन कैमेलियन), विभिन्न प्रजातियों के पक्षी, रंग-बिरंगी तितलियां और अनेक जीव-जंतु देखने को मिलते हैं। यहां की वनस्पतियां और प्राकृतिक परिवेश प्रकृति प्रेमियों एवं वन्यजीव प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं।

कुदुर में प्रकृति भ्रमण, पक्षी अवलोकन, पर्यावरण अध्ययन और इको-टूरिज्म की अच्छी संभावनाएं हैं। माओवाद के खात्मे के बाद अब इन क्षेत्रों की प्राकृतिक संपदा को करीब से देखने और समझने का अवसर भी लोगों को मिल रहा है।

पर्यटन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल सकती है मजबूती

बस्तर के अंदरूनी क्षेत्रों में पर्यटन की बढ़ती संभावनाएं स्थानीय ग्रामीणों के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। कुदुर जैसे स्थलों में पर्यटन सुविधाओं के विकास से स्थानीय युवाओं को पर्यटक गाइड, होम-स्टे संचालन सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

वहीं स्थानीय व्यंजनों, हस्तशिल्प, जनजातीय कला और महिला स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को भी नया बाजार मिल सकता है।स्थानीय समुदायों की भागीदारी से प्रकृति आधारित पर्यटन को बढ़ावा देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति को भी व्यापक पहचान दिलाई जा सकती है।