बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित 5 मिनट पहले रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 20 मिनट पहले जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे 1 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह 1 घंटे पहले ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान 1 घंटे पहले मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी 2 घंटे पहले भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक 2 घंटे पहले Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त 2 घंटे पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल 2 घंटे पहले ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग 2 घंटे पहले बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 3 घंटे पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार 3 घंटे पहले प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें 3 घंटे पहले सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी 3 घंटे पहले धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की 3 घंटे पहले अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की धान की खेती के साथ मछली पालन ने बदली नीलकंठ नाग की जिंदगी, खुशहाली की राह पर बढ़ा परिवार 3 घंटे पहले धान की खेती के साथ मछली पालन ने बदली नीलकंठ नाग की जिंदगी, खुशहाली की राह पर बढ़ा परिवार छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू 3 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर पर चर्चा तेज, पिछली बार 2.57 से बढ़ी थी सैलरी 4 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर पर चर्चा तेज, पिछली बार 2.57 से बढ़ी थी सैलरी जशपुर-प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, 4 घंटे पहले जशपुर-प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, जशपुर-पीएम जनमन योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ से होगा निर्माण 4 घंटे पहले जशपुर-पीएम जनमन योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ से होगा निर्माण
Chhattisgarh

जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे

रायपुर, 25 नवंबर 2026 बस्तर अंचल की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने वाले ‘बस्तर ओलंपिक 2026’ (बस्तर ओलंपिक 3.0) के बस्तर जिले के जिला स्तरीय मुकाबलों का बुधवार को जगदलपुर के इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम...

जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। रायपुर, 25 नवंबर 2026

बस्तर अंचल की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने वाले ‘बस्तर ओलंपिक 2026’ (बस्तर ओलंपिक 3.0) के बस्तर जिले के जिला स्तरीय मुकाबलों का बुधवार को जगदलपुर के इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में भव्य शुभारंभ हुआ। ‘करसाय ता बस्तर बरसाय ता बस्तर’ के उत्साह के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप और अन्य अतिथियों ने बस्तर व बकावंड ब्लॉक के बीच हुए फुटबॉल मैच में किक मारकर खेलों की शुरुआत की। भारोत्तोलक पालेश नाग ने खिलाड़ियों को खेल भावना और गरिमा के साथ खेलने की शपथ दिलाई।

दो दिवसीय (25 और 26 नवंबर 2026) इस जिला स्तरीय आयोजन में जिले के सात विकासखंडों में 16 नवंबर तक हुई प्रतियोगिताओं से चयनित 2 हजार से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन आज बुधवार को जूनियर वर्ग (10 से 17 वर्ष) और गुरुवार को सीनियर वर्ग (17 वर्ष से अधिक आयु) के मुकाबले होंगे, जिनमें महिला व पुरुष वर्ग की अलग-अलग स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। समापन गुरुवार शाम 4 बजे इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में होगा।

उद्घाटन अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप ने कहा कि जोन और ब्लॉक स्तर से आगे बढ़कर खिलाड़ी जिला स्तर पर पहुंचे हैं और युवाओं को खेल के साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देना चाहिए। इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शरद अवस्थी ने कहा कि छोटे गांवों में भी उत्कृष्ट खेल प्रतिभाएं जन्म लेती हैं।

जिला पंचायत की खेल एवं युवा कल्याण समिति के सभापति बनवासी मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में खेलों को मिल रहे प्रोत्साहन से बस्तर की तस्वीर बदल रही है। वहीं, जगदलपुर नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन ने इस आयोजन को बस्तर के बदलते स्वरूप और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक बताया।

बस्तर जिले में वर्ष 2024 में बस्तर ओलंपिक की शुरुआत के बाद से पंजीकृत खिलाड़ियों की संख्या लगातार बढ़ी है, जो 2024 में 37 हजार 650 और 2025 में 95 हजार 587 थी, वह 2026 में बढ़कर 1 लाख 4 हजार 841 हो गई है। जिला स्तरीय मुकाबले इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम, क्रीड़ा परिसर धरमपुरा, खेलो इंडिया लघु केंद्र पंडरीपानी और सिटी ग्राउंड में आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें एथलेटिक्स, आर्चरी, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, वेटलिफ्टिंग, हॉकी और कराटे सहित कुल 11 विधाओं के साथ सीनियर महिला वर्ग के लिए प्रतीकात्मक रस्साकसी की स्पर्धा भी शामिल है।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, पार्षदों, कलेक्टर आकाश छिकारा, अपर कलेक्टर, अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, खेलप्रेमियों और सातों विकासखंडों के प्रतिभागियों की उपस्थिति रही।