मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 6 मिनट पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 18 मिनट पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 22 मिनट पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 23 मिनट पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 36 मिनट पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 53 मिनट पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 1 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 1 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 1 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर ESIC के नए नियम लागू, 21 हजार तक सैलरी वालों को बिना आवेदन मिलेगा बीमारी-मातृत्व लाभ 1 घंटे पहले ESIC के नए नियम लागू, 21 हजार तक सैलरी वालों को बिना आवेदन मिलेगा बीमारी-मातृत्व लाभ सलमान खान की ‘प्रेम की शादी’ में लगेगा और इंतजार, सूरज बड़जात्या ने दिया बड़ा अपडेट 2 घंटे पहले सलमान खान की ‘प्रेम की शादी’ में लगेगा और इंतजार, सूरज बड़जात्या ने दिया बड़ा अपडेट मिस यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले आज, भारत की काजिया लिज मेजो पर टिकी निगाहें 2 घंटे पहले मिस यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले आज, भारत की काजिया लिज मेजो पर टिकी निगाहें इस्तीफे से वापसी तक सोशल मीडिया पर छाए जेनसन हुआंग, ट्रंप ने भी शेयर किया मीम 2 घंटे पहले इस्तीफे से वापसी तक सोशल मीडिया पर छाए जेनसन हुआंग, ट्रंप ने भी शेयर किया मीम वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची, यूएई को सात विकेट से हराया 2 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची, यूएई को सात विकेट से हराया ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति 3 घंटे पहले ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 3 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त 3 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट 3 घंटे पहले पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे 3 घंटे पहले WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार 3 घंटे पहले TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार
खेल

शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा

शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा

नई दिल्ली
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने एक तरह से भारतीय कप्तान शुभमन गिल की एक अपील को ठुकरा दिया है। इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड पहला टेस्ट मैच सपाट पिच और गेंद के नरम होने की वजह से ड्रॉ रहा। ऐसे में भारतीय कप्तान ने गेंद पर लार लगाने के लिए अपील की थी कि स्वास्थ्य और क्रिकेट संबंधी कारणों से गेंद को चमकाने के लिए लार के उपयोग पर लगाए प्रतिबंध की समीक्षा की जाए, मगर आईसीसी की इस पर कोई योजना फिलहाल के लिए नहीं है।

वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच पर खेले गए पहले टेस्ट मैच के ड्रॉ होने के बाद शुभमन गिल ने कूकाबुरा गेंद के बहुत जल्दी नरम हो जाने के संदर्भ में कहा था कि खिलाड़ियों को गेंद को चमकाने के लिए लार का उपयोग करने की अनुमति देने से बल्लेबाजों के लिए अनुकूल परिस्थितियों में गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। पीटीआई को मिली जानकारी के अनुसार विश्व क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था का रवैया अभी पहले जैसा ही है।

कोविड-19 महामारी के बाद खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों के स्वास्थ्य को देखते हुए पहली बार 2020 में गेंद पर लार के लगाना प्रतिबंधित कर दिया गया था। इसके कुछ वर्षों बाद आईसीसी के खेल की परिस्थितियों से जुड़े नियमों में इसे स्थायी नियम बना दिया गया था। यह मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के क्रिकेट नियमों के अनुरूप था, जिनके अनुसार गेंद की स्थिति को बदलने के लार का उपयोग करने को भी किसी भी अन्य अनुचित तरीके की तरह माना जाता है।

खिलाड़ी मैदान पर मीठे पदार्थों, च्युइंग गम और मिंट जैसी चीजों का उपयोग करते हैं और ऐसे में लार लगाने पर गेंद की स्थिति काफी हद तक बदल सकती है। इसके अलावा इसके इस्तेमाल की निगरानी करना और इसे नियंत्रित करना भी बहुत मुश्किल है। आईसीसी का यह भी मानना ​​है कि लार से खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों के स्वास्थ्य को खतरा बना रहता है। यूरोपीय रोग निवारण एवं नियंत्रण केंद्र के अनुसार हाल ही में सार्स कोविड-2 के नए स्वरूप (वैरीएंट) के सामने आने से दुनिया भर में स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बना हुआ है।

आईसीसी की बैठक में नहीं हुई चर्चा
यह भी जानकारी मिली है कि इस महीने की शुरुआत में बाली में हुई आईसीसी की बैठकों में लार पर प्रतिबंध के मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई थी। इसके अलावा अगर भविष्य में खेल की शर्तों (प्लेइंग कंडीशन) में किसी भी तरह का संशोधन करने के लिए किसी सदस्य को आईसीसी समिति के जरिए प्रस्ताव रखना होगा जिस पर आईसीसी बोर्ड का फैसला अंतिम होगा।

भारत पहले टेस्ट के पांचवें दिन न्यूजीलैंड को आउट करने में नाकाम रहा और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के महत्वपूर्ण अंक हासिल करने से चूक गया था जिसके बाद गिल ने लार के उपयोग पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने का आग्रह किया था। गिल ने कहा था, ''यह मेरी समझ से परे है कि अभी तक गेंद को चमकाने के लिए लार का उपयोग करने की अनुमति क्यों नहीं दी गई। कोविड का दौर तो कब का बीत चुका है। एक नियम बनाया गया था कि गेंद को चमकाने के लिए उस पर लार नहीं लगाई जा सकती। सात-आठ साल बीत गए हैं और मुझे अब भी समझ नहीं आता कि वे इसकी अनुमति क्यों नहीं दे रहे हैं।'' इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने 2025 में ही लार पर लगाए गए प्रतिबंध को हटा दिया था। हालांकि, आईपीएल घरेलू टूर्नामेंट है।