शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
जॉम्बी की कहानी कहां से शुरू हुई? जानें गुलामी, महामारी और इंसानी डर से जुड़ा इतिहास 14 मिनट पहले जॉम्बी की कहानी कहां से शुरू हुई? जानें गुलामी, महामारी और इंसानी डर से जुड़ा इतिहास Asian Champions Trophy 2026: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, पिछड़ने के बाद मलेशिया को हराया 15 मिनट पहले Asian Champions Trophy 2026: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, पिछड़ने के बाद मलेशिया को हराया नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग 43 मिनट पहले नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती 58 मिनट पहले छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती रामायण में भगवान विष्णु कौन बने? रणबीर कपूर नहीं, इस शख्स ने निभाया किरदार 1 घंटे पहले रामायण में भगवान विष्णु कौन बने? रणबीर कपूर नहीं, इस शख्स ने निभाया किरदार सोने की कीमतों में भारी गिरावट, खुलते ही ₹3,456 लुढ़का भाव; क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड? 1 घंटे पहले सोने की कीमतों में भारी गिरावट, खुलते ही ₹3,456 लुढ़का भाव; क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड? 53 साल की विद्या मालवडे इंटीमेट सीन से पहले हुईं असहज, इम्तियाज अली ने ऐसे संभाला 1 घंटे पहले 53 साल की विद्या मालवडे इंटीमेट सीन से पहले हुईं असहज, इम्तियाज अली ने ऐसे संभाला न्यूजीलैंड में राहुल-जायसवाल का धमाका, 17 टेस्ट बाद भारत को मिली पहली शतकीय ओपनिंग साझेदारी 1 घंटे पहले न्यूजीलैंड में राहुल-जायसवाल का धमाका, 17 टेस्ट बाद भारत को मिली पहली शतकीय ओपनिंग साझेदारी शेयर बाजार में भारी गिरावट, खुलते ही Sensex-Nifty धड़ाम; निवेशकों में हलचल 1 घंटे पहले शेयर बाजार में भारी गिरावट, खुलते ही Sensex-Nifty धड़ाम; निवेशकों में हलचल छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग-3 में ₹1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार रोजगार की संभावना 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग-3 में ₹1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार रोजगार की संभावना PM सूर्य घर योजना: 3kW सोलर पैनल लगवाने पर मिलेगी ₹1.08 लाख की सब्सिडी? 2 घंटे पहले PM सूर्य घर योजना: 3kW सोलर पैनल लगवाने पर मिलेगी ₹1.08 लाख की सब्सिडी? ₹82 वाले पेट्रोल से चलती है Hero की बाइक, 2 महीने में इतने लोगों ने खरीदी 3 घंटे पहले ₹82 वाले पेट्रोल से चलती है Hero की बाइक, 2 महीने में इतने लोगों ने खरीदी UPI यूजर्स को बड़ी राहत! डिजिटल पेमेंट पर चार्ज लगाने का फैसला 2027 तक टलने के आसार 3 घंटे पहले UPI यूजर्स को बड़ी राहत! डिजिटल पेमेंट पर चार्ज लगाने का फैसला 2027 तक टलने के आसार EPFO WhatsApp Service हिट! सिर्फ 14 दिन में 90 लाख लोगों ने चेक किया PF बैलेंस 4 घंटे पहले EPFO WhatsApp Service हिट! सिर्फ 14 दिन में 90 लाख लोगों ने चेक किया PF बैलेंस सोने में मिलाया जा रहा ‘रेनियम पाउडर’, मशीन भी नहीं पकड़ पा रही मिलावट; सामने आया चीन कनेक्शन 4 घंटे पहले सोने में मिलाया जा रहा ‘रेनियम पाउडर’, मशीन भी नहीं पकड़ पा रही मिलावट; सामने आया चीन कनेक्शन EPFO का बड़ा फैसला! अब 55 साल से पहले निकाल सकेंगे PF का 90% पैसा 4 घंटे पहले EPFO का बड़ा फैसला! अब 55 साल से पहले निकाल सकेंगे PF का 90% पैसा 2035 तक आबादी में बड़ा बदलाव! इस्लाम को लेकर चौंकाने वाला दावा 4 घंटे पहले 2035 तक आबादी में बड़ा बदलाव! इस्लाम को लेकर चौंकाने वाला दावा Old Monk को बड़ा झटका! कंपनी की कमाई में 64% की भारी गिरावट, FSSAI का एक्शन बना वजह? 4 घंटे पहले Old Monk को बड़ा झटका! कंपनी की कमाई में 64% की भारी गिरावट, FSSAI का एक्शन बना वजह? स्कूल यूनिफॉर्म में शराब-बीड़ी पीते छात्राएं और गांजा पीते छात्र दिखे, वायरल वीडियो ने सनसनी मचाई 6 घंटे पहले स्कूल यूनिफॉर्म में शराब-बीड़ी पीते छात्राएं और गांजा पीते छात्र दिखे, वायरल वीडियो ने सनसनी मचाई छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति 14 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति
खेल

Asian Champions Trophy 2026: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, पिछड़ने के बाद मलेशिया को हराया

Asian Champions Trophy 2026: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, पिछड़ने के बाद मलेशिया को हराया

नई दिल्ली
तीन बार की एशियन चैंपियन भारतीय महिला हॉकी टीम ने भोपाल में मलेशिया के खिलाफ मुकाबले में 4-1 से जीत हासिल की। महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत ने अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया है। मलेशियाई टीम ने पहले हाफ में शानदार खेल दिखाया और भारत की नाक में दम कर दिया।

सलीमा टेटे की कप्तानी वाली टीम के लिए चिंता उस समय बढ़ गई, जब मलेशिया ने दूसरे क्वार्टर में मुकाबले का पहला गोल दागकर मैच में बढ़त हासिल कर ली। हालांकि, इसके बाद भारत ने जबरदस्त पलटवार किया और मुकाबले पर शिकंजा कस दिया।

मलेशिया ने दिखाया दमदार खेल
पहले हाफ में मलेशियाई टीम ने शानदार खेल दिखाया। टीम इंडिया को पहले क्वार्टर में दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन मलेशियाई टीम ने भारत को गोल नहीं करने दिया। नूरमिराह जुल्किफली ने मलेशिया के लिए 20वें मिनट में गोल दागा और अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। इससे टीम इंडिया दबाव में आ गई। हालांकि, भारत के लिए मुमताज खान ने पहला गोल दागा। उन्होंने भी 20वे मिनट में ह गोल दागकर स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। पहले हाफ तक मलेशिया की टीम शानदार खेल दिखा रही थी और मुकाबले में बराबरी पर चल रही थी।

भारत ने तीसरे क्वार्टर में की वापसी
भारत को तीसरे क्वार्टर में 35वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला और इस मौके का भारतीय कप्तान सलीमा टेटे ने पूरा फायदा उठाया। उन्होंने गोल दागकर भारत को 2-1 से बढ़त दिला दी। इसके बाद टीम इंडिया को तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन भारत गोल करने से चूक गया। 39वें मिनट में एक बार फिर से टेटे की कप्तानी वाली टीम को पीसी मिला और इस मौके पर अपना डेब्यू मैच खेल रहीं पूजा साहू ने कमाल किया। उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर का पहला गोल दागा और भारत को 3-1 से बढ़त दिला दी।

टीम इंडिया ने जीता मुकाबला
भारत ने चौथे क्वार्टर में भी शानदार खेल दिखाया। टीम इंडिया के लिए लालरेम्सियामी हमारजोटे ने चौथे क्वार्टर में गोल दागा और भारत को 4-1 से बढ़त दिला दी। इसी के साथ मुकाबले को भारत ने 4-1 से अपने नाम कर लिया।