शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सोने में मिलाया जा रहा ‘रेनियम पाउडर’, मशीन भी नहीं पकड़ पा रही मिलावट; सामने आया चीन कनेक्शन 21 मिनट पहले सोने में मिलाया जा रहा ‘रेनियम पाउडर’, मशीन भी नहीं पकड़ पा रही मिलावट; सामने आया चीन कनेक्शन EPFO का बड़ा फैसला! अब 55 साल से पहले निकाल सकेंगे PF का 90% पैसा 23 मिनट पहले EPFO का बड़ा फैसला! अब 55 साल से पहले निकाल सकेंगे PF का 90% पैसा 2035 तक आबादी में बड़ा बदलाव! इस्लाम को लेकर चौंकाने वाला दावा 24 मिनट पहले 2035 तक आबादी में बड़ा बदलाव! इस्लाम को लेकर चौंकाने वाला दावा Old Monk को बड़ा झटका! कंपनी की कमाई में 64% की भारी गिरावट, FSSAI का एक्शन बना वजह? 26 मिनट पहले Old Monk को बड़ा झटका! कंपनी की कमाई में 64% की भारी गिरावट, FSSAI का एक्शन बना वजह? स्कूल यूनिफॉर्म में शराब-बीड़ी पीते छात्राएं और गांजा पीते छात्र दिखे, वायरल वीडियो ने सनसनी मचाई 2 घंटे पहले स्कूल यूनिफॉर्म में शराब-बीड़ी पीते छात्राएं और गांजा पीते छात्र दिखे, वायरल वीडियो ने सनसनी मचाई छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति 10 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति 10 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त 10 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव 11 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत 11 घंटे पहले तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम 11 घंटे पहले जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में 11 घंटे पहले ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत 11 घंटे पहले आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 11 घंटे पहले टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें 12 घंटे पहले 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट 13 घंटे पहले BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? 13 घंटे पहले पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी 13 घंटे पहले धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 14 घंटे पहले नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान 14 घंटे पहले वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान
राष्ट्रीय

2035 तक आबादी में बड़ा बदलाव! इस्लाम को लेकर चौंकाने वाला दावा

2035 तक आबादी में बड़ा बदलाव! इस्लाम को लेकर चौंकाने वाला दावा

नई दिल्ली

दुनिया की आबादी और धर्मों के बदलते नक्शे को लेकर एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है, जिसने पूरी दुनिया में नई बहस छेड़ दी है. जाने-माने रिसर्च संस्थान ‘प्यू रिसर्च सेंटर’ ने 17 नवंबर को भविष्य की धार्मिक आबादी से जुड़े अपने लेटेस्ट अनुमान जारी किए हैं. इस रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले कुछ ही सालों में दुनिया की धार्मिक तस्वीर पूरी तरह से बदलने जा रही है. प्यू रिसर्च सेंटर के अनुमान बताते हैं कि साल 2035 तक इस्लाम धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा. इतना ही नहीं, साल 2070 तक पाकिस्तान और भारत में भी कुछ बड़ा होने वाला है। 

2035 तक कैसे बदल जाएगा दुनिया का सबसे बड़ा धर्म?
पिछले 25 सालों से दुनिया भर के धर्मों की आबादी पर नजर रख रहे प्यू रिसर्च सेंटर का कहना है कि वैसे तो दुनिया में इस्लाम और ईसाई, दोनों ही धर्मों को मानने वालों की संख्या बढ़ रही है. लेकिन इस्लाम के बढ़ने की रफ्तार ईसाई धर्म के मुकाबले कहीं ज्यादा तेज है। 

रिपोर्ट के आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2020 में पूरी दुनिया में करीब 2.27 अरब ईसाई और 2.02 अरब मुसलमान थे. लेकिन अगले 15 सालों में ये तस्वीर पलटने वाली है. प्यू के नए अनुमानों के मुताबिक, साल 2035 तक दुनिया में मुसलमानों की संख्या बढ़कर 2.57 अरब हो जाएगी, जबकि ईसाइयों की आबादी 2.52 अरब के आसपास रहेगी. यानी 2035 वह साल होगा जब इस्लाम दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा. अगर आबादी बढ़ने की यही रफ्तार जारी रही, तो साल 2070 तक दुनिया भर में मुसलमानों की संख्या 3.6 अरब के आंकड़े को पार कर जाएगी, जबकि ईसाइयों की आबादी तीन अरब से थोड़ी कम रह जाएगी। 

‘इतने बच्चे पैदा’ होने से बढ़ रही है रफ्तार, क्या बोले एक्सपर्ट्स?
आखिर इस्लाम इतनी तेजी से क्यों बढ़ रहा है? क्या इसकी वजह धर्म परिवर्तन है? प्यू रिसर्च सेंटर के सीनियर डेमोग्राफी एक्सपर्ट कॉनराड हैकेट ने इसे बहुत ही सीधे शब्दों में समझाया है. उनका कहना है, ‘ये बच्चों की वजह से है.’ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, धर्म परिवर्तन या धार्मिक पहचान बदलने के मुकाबले फर्टिलिटी रेट यानी बच्चे पैदा करने की दर कहीं ज्यादा बड़ा कारण है। 

    प्रजनन दर में बड़ा अंतर: प्यू की रिपोर्ट बताती है कि 2020 से 2025 के बीच मुस्लिम महिलाओं में प्रजनन दर औसतन 3.1 बच्चे प्रति महिला रही है. वहीं, ईसाई महिलाओं में ये दर 2.5 बच्चे प्रति महिला दर्ज की गई है। 

    बाकी धर्मों की स्थिति: इन दोनों धर्मों के अलावा बाकी सभी धर्मों की महिलाओं में औसत प्रजनन दर महज 1.6 रही. जनसंख्या विज्ञान के नियमों के मुताबिक, किसी भी पीढ़ी को अपनी आबादी बरकरार रखने के लिए कम से कम 2.1 की प्रजनन दर चाहिए होती है, जिससे बाकी धर्म काफी पीछे चल रहे हैं। 

    सबसे ज्यादा बच्चों का जन्म: 2020 से 2025 के दौरान दुनिया के किसी भी अन्य धर्म की तुलना में मुस्लिम महिलाओं ने सबसे ज्यादा बच्चों को जन्म दिया. इन पांच सालों में मुस्लिम माताओं से करीब 25.2 करोड़ बच्चों का जन्म हुआ, जबकि ईसाई माताओं से 20.8 करोड़ बच्चे पैदा हुए। 

2070 तक भारत-पाकिस्तान में क्या बड़ा होने वाला है?
इस रिपोर्ट का सबसे चौंकाने वाला हिस्सा दक्षिण एशिया और खासकर पाकिस्तान और भारत से जुड़ा है. मौजूदा समय में इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाला देश है. लेकिन प्यू के अनुमान कहते हैं कि साल 2070 तक ये रिकॉर्ड टूट जाएगा। 

अगर मौजूदा रुझान जारी रहते हैं, तो 2070 तक पाकिस्तान दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश बन जाएगा. इस लिस्ट में पाकिस्तान पहले नंबर पर होगा, जबकि भारत दूसरे, नाइजीरिया तीसरे और इंडोनेशिया चौथे नंबर पर खिसक जाएगा. ये बदलाव दक्षिण एशिया के सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। 

अमेरिका और कनाडा में खत्म हो जाएगा ईसाइयों का बहुमत
प्यू की ये रिपोर्ट केवल इस्लाम के बढ़ने की बात नहीं करती, बल्कि पश्चिमी देशों में ईसाई धर्म की घटती ताकत की तरफ भी इशारा करती है. रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 40 सालों में दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में ईसाइयों का बहुमत खत्म हो जाएगा. अभी अमेरिका की कुल आबादी में ईसाइयों की हिस्सेदारी 62 प्रतिशत है, जो साल 2065 तक घटकर 50 प्रतिशत से भी नीचे आ जाएगी. संख्या के लिहाज से देखें तो 2020 में अमेरिका में करीब 21.7 करोड़ ईसाई थे, जो 2070 तक घटकर 17.4 करोड़ रह जाएंगे। 

पड़ोसी देश कनाडा में तो ये बदलाव और भी जल्दी होने वाला है. अनुमान है कि साल 2030 तक ही कनाडा में ईसाइयों की आबादी 50 प्रतिशत से कम हो जाएगी. इन दोनों देशों में ईसाइयों की हिस्सेदारी घटने की सबसे बड़ी वजह धर्म परिवर्तन नहीं, बल्कि उन लोगों की बढ़ती संख्या है जो किसी भी धर्म को नहीं मानते, नास्तिक या बिना धर्म वाले लोग. 2070 तक अमेरिका की कुल आबादी में ऐसे लोगों की हिस्सेदारी 41 प्रतिशत हो जाएगी, जबकि कनाडा में इनकी संख्या ईसाइयों से भी ज्यादा हो जाएगी। 

अफ्रीका बनेगा नया केंद्र, हिंदू और बौद्ध आबादी का क्या होगा?

प्यू रिसर्च सेंटर ने 2020 से 2070 के बीच के इन अनुमानों को तैयार करने में लोगों की उम्र, प्रजनन दर, धर्म परिवर्तन और एक देश से दूसरे देश में बसने के पैटर्न का गहराई से अध्ययन किया है। 

    अफ्रीका में बढ़ेगी सबसे ज्यादा आबादी: 2020 से 2070 के बीच दुनिया की कुल आबादी में 29 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी. इस दौरान ईसाइयों की आबादी में 30 प्रतिशत और मुसलमानों की आबादी में 80 प्रतिशत का उछाल आएगा. इस बढ़ोतरी का मुख्य केंद्र अफ्रीका (खासकर उप-सहारा अफ्रीका) होगा. 2070 तक दुनिया के आधे से ज्यादा ईसाई इसी इलाके में रहेंगे. कांगो अमेरिका को पछाड़कर दुनिया का सबसे ज्यादा ईसाई आबादी वाला देश बन जाएगा, जहां ईसाइयों की संख्या तीन गुना बढ़कर 27 करोड़ हो जाएगी।

    हिंदू, यहूदी और बौद्ध धर्म की स्थिति: रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले दशकों में हिंदुओं और यहूदियों की कुल संख्या में तो बढ़ोतरी होगी, लेकिन दुनिया की कुल आबादी में उनका प्रतिशत थोड़ा कम हो जाएगा. वहीं, बौद्ध धर्म के मानने वालों की कुल संख्या और वैश्विक हिस्सेदारी, दोनों में गिरावट आने का अनुमान है. इसकी एक बड़ी वजह चीन, दक्षिण कोरिया और जापान जैसे देशों की कुल आबादी में होने वाली संभावित कमी को माना जा रहा है। 

कुल मिलाकर, प्यू रिसर्च सेंटर के ये आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि अगली आधी सदी में दुनिया की जनसांख्यिकी पूरी तरह बदल जाएगी, जिसका सीधा असर वैश्विक राजनीति, अर्थव्यवस्था और समाज पर देखने को मिलेगा।