Thursday, November 12, 2026
news update
District DantewadaState News

जावंगा आस्था गुरुकुल के प्राचार्य संतोष प्रधान का हृदयघात से निधन

इम्पेक्ट न्यूज़। दंतेवाड़ा।

दंतेवाड़ा ज़िले के जावंगा एजुकेशन सिटी में स्थित आस्था गुरुकुल के प्राचार्य संतोष प्रधान (45) के निधन की सूचना ने हतप्रभ कर दिया है।

संतोष प्रधान मूलतः बीजापुर ज़िले के भैरमगढ़ निवासी थे। अपनी उच्च शिक्षा के बाद बीते लंबे समय से गीदम के जावंगा एजुकेशन सिटी के आस्था गुरुकुल में प्रिंसिपल की ज़िम्मेदारी का निर्वहन कर रहे थे।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि बीती रात बाथरूम जाने के बाद नहीं लौटने पर जब उनकी पत्नी ने बाहर जाकर देखा तो वे बाथरूम में बेसुध पड़े थे। सुबह पाँच बजे चिकित्सालय ले जाने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

माना जा रहा है कि हृदयघात के बाद बेसुध होने के कारण किसी को पता ही नहीं चल सका। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार रविवार को भैरमगढ़ में किया जाएगा।