मंगलवार, 17 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
शिक्षा से संवरेंगे बस्तर के बच्चों के सपने, प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर: उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा…. 29 मिनट पहले शिक्षा से संवरेंगे बस्तर के बच्चों के सपने, प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर: उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा…. ’स्वस्थ मातृत्व और सुपोषित शिशु का संकल्प, गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटी पोषण की खुशियां’…. 33 मिनट पहले ’स्वस्थ मातृत्व और सुपोषित शिशु का संकल्प, गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटी पोषण की खुशियां’…. ’जनजातीय समाज का सम्मान, अधिकारों की रक्षा और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता – मंत्री टंक राम वर्मा’…… 36 मिनट पहले ’जनजातीय समाज का सम्मान, अधिकारों की रक्षा और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता – मंत्री टंक राम वर्मा’…… मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….. 38 मिनट पहले मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….. बस्तर ओलंपिक से ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों की खेल प्रतिभाओं को मिल रहा मंच- वन मंत्री केदार कश्यप….. 38 मिनट पहले बस्तर ओलंपिक से ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों की खेल प्रतिभाओं को मिल रहा मंच- वन मंत्री केदार कश्यप….. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद…. 1 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद…. धुरंधर को ग्रैमी में बड़ा झटका! बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद भी नहीं मिली जगह 1 घंटे पहले धुरंधर को ग्रैमी में बड़ा झटका! बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद भी नहीं मिली जगह MS Dhoni Retirement: IPL से धोनी ने लिया संन्यास ! CSK में अब नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी 2 घंटे पहले MS Dhoni Retirement: IPL से धोनी ने लिया संन्यास ! CSK में अब नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी BLA का बड़ा दावा, ड्रोन हमले में पाकिस्तानी मेजर समेत 6 सैनिकों की मौत 2 घंटे पहले BLA का बड़ा दावा, ड्रोन हमले में पाकिस्तानी मेजर समेत 6 सैनिकों की मौत 8वें वेतन आयोग की अहम बैठक जल्द, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट 3 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग की अहम बैठक जल्द, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट हर्षल पटेल को SRH ने किया ट्रेड, IPL 2027 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलेंगे 3 घंटे पहले हर्षल पटेल को SRH ने किया ट्रेड, IPL 2027 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात… 3 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात… डीजल पर बढ़ा सरकार का टैक्स, जानें आम लोगों पर क्या होगा असर 4 घंटे पहले डीजल पर बढ़ा सरकार का टैक्स, जानें आम लोगों पर क्या होगा असर ईरान ने जारी किया अमेरिकी F-15 फाइटर जेट गिराने का वीडियो, 7 महीने बाद बड़ा खुलासा 4 घंटे पहले ईरान ने जारी किया अमेरिकी F-15 फाइटर जेट गिराने का वीडियो, 7 महीने बाद बड़ा खुलासा राज्यपाल रमेन डेका से विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने की सौजन्य भेंट…. 4 घंटे पहले राज्यपाल रमेन डेका से विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने की सौजन्य भेंट…. अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र….. 4 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र….. अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महक – NACHA ने भारतीय दूतावासों के साथ मनाया ‘जनजातीय गौरव दिवस’…. 4 घंटे पहले अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महक – NACHA ने भारतीय दूतावासों के साथ मनाया ‘जनजातीय गौरव दिवस’…. सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, चांदी ₹1,200 महंगी; जानें गोल्ड रेट 4 घंटे पहले सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, चांदी ₹1,200 महंगी; जानें गोल्ड रेट राज्यपाल रमेन डेका से रक्तवीर ऋषि ने की सौजन्य भेंट…. 4 घंटे पहले राज्यपाल रमेन डेका से रक्तवीर ऋषि ने की सौजन्य भेंट…. ICICI बैंक के शेयर ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार All Time High पर पहुंचा स्टॉक 5 घंटे पहले ICICI बैंक के शेयर ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार All Time High पर पहुंचा स्टॉक
छत्तीसगढ़

बस्तर ओलंपिक से ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों की खेल प्रतिभाओं को मिल रहा मंच- वन मंत्री केदार कश्यप…..

बस्तर ओलंपिक से ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों की खेल प्रतिभाओं को मिल रहा मंच- वन मंत्री केदार कश्यप…..

रायपुर: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज नारायणपुर के क्रीड़ा परिसर खेल मैदान में दो दिवसीय जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने बालक एवं बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिताओं की शुरुआत की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि बस्तर ओलंपिक ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों की खेल प्रतिभाओं को सामने लाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अनुशासन, एकता, सहयोग और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा खेल के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने का आह्वान किया।

विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं के बाद आयोजित जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बालक एवं बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। दो दिवसीय आयोजन में कबड्डी, खो-खो, दौड़, रस्साकसी, फुटबॉल और तीरंदाजी सहित विभिन्न पारंपरिक एवं आधुनिक खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

बस्तर ओलंपिक से ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों की खेल प्रतिभाओं को मिल रहा मंच- वन मंत्री श्री केदार कश्यप

बस्तर ओलंपिक का उद्देश्य ग्रामीण एवं जनजातीय अंचलों की खेल प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने के साथ युवाओं में खेलों के प्रति रुचि और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्री इंद्रप्रसाद बघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री प्रताप सिंह मंडावी, कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।