गोवर्धन पूजा पर बांके बिहारी मंदिर पहुंचे राज्यपाल रमेन डेका, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
रायपुर, 10 नवंबर 2026। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने राजधानी रायपुर के सदर बाजार स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर भगवान श्री बांके बिहारी के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी उनके साथ उपस्थित रहीं।
प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना
मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान राज्यपाल श्री डेका ने प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने गोवर्धन पूजा के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
जीवन में नई ऊर्जा और उमंग का संचार हो: राज्यपाल
अपने शुभकामना संदेश में राज्यपाल ने कामना की कि गोवर्धन पूजा का यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उमंग, सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
