Google Analytics Meta Pixel
Crime

7 साल के बच्चे की निर्मम हत्या… गला दबाकर मार डाला, खेत में फेंकी मासूम की लाश…

बिहार के अररिया जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है, जहां सात वर्षीय बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मासूम बच्चे की हत्या करने के बाद शव को मकई खेत में फेंक दिया। सिकटी प्रखंड के वोकन्तरी पंचायत के गदहकात गांव का यह मामला है। मृतक के दादा ने गांव के ही 7 लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।