Google Analytics Meta Pixel
Crime

मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ के पति रोहनप्रीत की मंडी के होटल से एप्पल वॉच, आईफोन और हीरे की अंगूठी चोरी…

इम्पैक्ट डेस्क.

मशहूर बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ के पति रोहनप्रीत सिंह की हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के एक नामी होटल में एप्पल वॉच, आईफोन और हीरे की अंगूठी चोरी हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। 

बताया जा रहा है कि पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत शुक्रवार रात होटल में रुके थे, सुबह जब उन्होंने देखा तो ना तो टेबल पर उनकी घड़ी थी, ना फोन और ना ही अंगूठी। पुलिस होटल में सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। 

वहीं स्टाफ और कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है। एचपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि होटल स्टॉफ से पूछताछ की जा रही है।