गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान 5 घंटे पहले धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस 5 घंटे पहले जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित 5 घंटे पहले UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता 5 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण 5 घंटे पहले माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित 5 घंटे पहले रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 5 घंटे पहले जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे 6 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह 6 घंटे पहले ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान 7 घंटे पहले मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी 7 घंटे पहले भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक 7 घंटे पहले Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त 7 घंटे पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल 8 घंटे पहले ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग 8 घंटे पहले बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 8 घंटे पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार 8 घंटे पहले प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें 9 घंटे पहले सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी 9 घंटे पहले धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की 9 घंटे पहले अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की
छत्तीसगढ़

‘आशीर्वाद का दीया’ में सवा लाख दीपों से जगमगाएगा जगदलपुर, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा होंगे शामिल…..

‘आशीर्वाद का दीया’ में सवा लाख दीपों से जगमगाएगा जगदलपुर, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा होंगे शामिल…..

रायपुर: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ गुरुवार से होने जा रहा है। अभियान के तहत बस्तर संभाग में महीने भर विभिन्न जनसेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के प्रमुख कार्यक्रमों में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा की विशेष सहभागिता रहेगी।

जगदलपुर में आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा शामिल होंगे। मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर एवं सिरहासार चौक पर एक साथ सवा लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। दीपों की यह रोशनी सेवा, सुशासन और जनभागीदारी के संकल्प के साथ बस्तर में शांति एवं विकास की नई दिशा का संदेश देगी।

सवा लाख दीपों के साथ बस्तर में सेवा संकल्प का संदेश

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को लेकर जगदलपुर में व्यापक तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात, मंच व्यवस्था, दीप प्रज्वलन तथा नागरिकों के सुगम आवागमन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। यह आयोजन जनभागीदारी के साथ सेवा और संकल्प की भावना को व्यापक रूप देगा।

अमर बलिदानियों की स्मृति में भी जलेंगे दीप

इस अवसर पर बस्तर की माटी के अमर बलिदानियों को भी श्रद्धांजलि दी जाएगी। अमर वाटिका, शहीद स्मारक, नेतानार स्थित अमर शहीद गुंडाधूर की प्रतिमा तथा झीरम शहादत स्थल सहित जिले के प्रमुख स्थलों पर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इन दीपों के माध्यम से वीर सपूतों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए बस्तर की शांति और विकास के संकल्प को आगे बढ़ाया जाएगा।

बड़े अलनार से पौधरोपण, अस्पतालों में रक्तदान शिविर

सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत में बस्तर विकासखंड के ग्राम बड़े अलनार में पर्यावरण संरक्षण के साथ जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए व्यापक पौधरोपण किया जाएगा। वहीं डिमरापाल मेडिकल कॉलेज एवं महारानी अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें युवा एवं नागरिक स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान देंगे।

महीने भर सेवा कार्यों से जुड़ेगा बस्तर

पूरे माह बस्तर में विभिन्न क्षेत्रों में यह अभियान जनसेवा के कार्यों को गति देगा। स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान, पौधरोपण, सामाजिक सरोकार और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से आम नागरिकों को अभियान से जोड़ा जाएगा। बस्तर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ सेवा, संवेदना और जनभागीदारी को केंद्र में रखकर आगे बढ़ेगा।