Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
Big newsBreaking News

CG बिग ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री ने मनरेगा के रोजगार सहायकों का मानदेय 5 एवं 6 हजार से बढ़ाकर अब 9 हजार 540 रूपए करने की घोषणा की…

इम्पैक्ट डेस्क.

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के रोजगार सहायकों का मानदेय 5 हजार रूपए एवं 6 हजार रूपए से बढ़ाकर कलेक्टर दर के अनुसार 9 हजार 540 रूपए करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने रोजगार सहायकों की सेवा शर्ताें से संबंधित मांगों पर कहा है कि इस संबंध में राज्य स्तर पर गठित समिति से प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद निर्णय लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आए मनरेगा के रोजगार सहायकों के एक प्रतिनिधिमण्डल से चर्चा के दौरान यह घोषणा की।