गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान 2 घंटे पहले धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस 2 घंटे पहले जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित 2 घंटे पहले UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता 2 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण 2 घंटे पहले माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित 2 घंटे पहले रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 2 घंटे पहले जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे 3 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह 3 घंटे पहले ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान 3 घंटे पहले मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी 4 घंटे पहले भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक 4 घंटे पहले Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त 4 घंटे पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल 4 घंटे पहले ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग 5 घंटे पहले बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 5 घंटे पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार 5 घंटे पहले प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें 5 घंटे पहले सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी 6 घंटे पहले धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की 6 घंटे पहले अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा गठित यूसीसी समिति ने जनपरामर्श की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में मंगलवार, 08 सितंबर को दुर्ग में यूसीसी प्रारूप समिति द्वारा एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्री एम.के. राउत, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री मोहन पवार और सेवानिवृत्त प्राचार्या श्रीमती (डॉ.) ज्योति रानी सिंह की उपस्थिति में विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, भरण-पोषण और लिव-इन संबंध जैसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ।

पारंपरिक मान्यताओं और कानूनी सुधारों पर चर्चा

बैठक के दौरान विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक संघों के पदाधिकारियों ने यूसीसी के पक्ष और विपक्ष में खुलकर अपने विचार रखे। इस दौरान पारंपरिक-सामाजिक मान्यताओं से लेकर आधुनिक वैधानिक सुधारों तक के कई अहम पहलुओं पर चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने आश्वस्त किया कि प्राप्त सभी सुझावों का अध्ययन कर संहिता का ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा।

विविध संगठनों की रही सक्रिय सहभागिता

इस महत्वपूर्ण बैठक में क्षेत्र के विभिन्न समाजों और संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, जिनमें प्रमुख रूप से साहू समाज, मनवा कुर्मी समाज, कंवर समाज, चंद्रनाहू कुर्मी समाज, गोंडवाना सेवा समिति, आंध्र समाज, हलवा समाज, ताम्रकार समाज, यादव समाज, कंडरा आदिवासी समाज एवं मुस्लिम समाज युवा प्रभाग के पदाधिकारी, सर्व आदिवासी समाज, गोंडवाना गोंड महासभा, बीएसपी एसटी कर्मचारी संघ, भारतीय बौद्ध महासभा और राम मंदिर ट्रस्ट बेमेतरा के प्रतिनिधि शामिल थे। इसी प्रकार नागरिक एवं व्यावसायिक मंच से वरिष्ठ नागरिक कल्याण मंच, प्रज्ञा वरिष्ठ नागरिक संघ, पेंशनर्स संघ, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स और छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के सदस्य सुझाव देने वालों में शामिल थे।

डिजिटल माध्यम से भी आमंत्रित किए गए सुझाव

बैठक में एडवोकेट प्रांजल शर्मा ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से समान नागरिक संहिता के स्वरूप और प्रावधानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। समिति ने आम जनता और संगठनों से सुझाव प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाईट एवं ई-मेल  [email protected] भी साझा की है।

बैठक में यूसीसी समिति के सदस्य सचिव एवं रायपुर संभाग आयुक्त श्याम धावड़े, दुर्ग संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर, दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह, एडीएम वीरेंद्र सिंह और एसडीएम प्रफुल्ल गुप्ता सहित दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा जिले के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।