बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान 29 मिनट पहले धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस 44 मिनट पहले जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित 44 मिनट पहले UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता 44 मिनट पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण 45 मिनट पहले माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित 1 घंटे पहले रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 1 घंटे पहले जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे 2 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह 2 घंटे पहले ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान 2 घंटे पहले मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी 2 घंटे पहले भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक 3 घंटे पहले Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त 3 घंटे पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल 3 घंटे पहले ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग 3 घंटे पहले बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 4 घंटे पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार 4 घंटे पहले प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें 4 घंटे पहले सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी 4 घंटे पहले धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की 4 घंटे पहले अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की
छत्तीसगढ़

Naxalite Couple Sentenced: कोर्ट का बड़ा फैसला: नक्सली दंपत्ति प्रभाकर और राजे कांगे को 7-7 साल की सजा; 3 अन्य को भी जेल

Naxalite Couple Sentenced: कोर्ट का बड़ा फैसला: नक्सली दंपत्ति प्रभाकर और राजे कांगे को 7-7 साल की सजा; 3 अन्य को भी जेल

कांकेर, 08 सितंबर। Naxalite Couple Sentenced: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच पुराने नक्सली मामलों में न्यायिक कार्रवाई तेज होती दिखाई दे रही है। उत्तर बस्तर में DKSZC रैंक के नक्सली लीडर प्रभाकर और उसकी पत्नी व DVCM रैंक की नक्सली राजे कांगे समेत पांच नक्सलियों को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने सजा सुनाई है।

अदालत ने प्रभाकर और राजे कांगे को 7-7 साल के कारावास की सजा दी है। वहीं मामले में शामिल अन्य तीन नक्सलियों को 5-5 साल के कारावास की सजा सुनाई गई है।

2015 में सर्चिंग पार्टी पर हुआ था हमला

यह मामला वर्ष 2015 में कोरर क्षेत्र में सर्चिंग पार्टी पर हुए नक्सली हमले से जुड़ा है। घटना के बाद प्रभाकर, राजे कांगे समेत कई नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। नक्सल विरोधी अभियान के दौरान वर्ष 2024 में प्रभाकर को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसकी पत्नी राजे कांगे भी पुलिस की गिरफ्त में आई। पूछताछ और जांच के बाद पुलिस ने मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाकर न्यायालय में चालान पेश किया।

करीब 60 अपराध दर्ज, लाखों का इनाम घोषित

कांकेर एसपी निखिल राखेचा के मुताबिक, प्रभाकर और राजे कांगे के खिलाफ करीब 60 अपराध दर्ज हैं। जांच के दौरान कोरर मुठभेड़ में दोनों की कथित संलिप्तता से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य भी सामने आए। प्रभाकर पर 25 लाख रुपये, जबकि उसकी पत्नी राजे कांगे पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

पुराने नक्सल मामलों में तेज हो रही कार्रवाई

नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच अब पुराने मामलों में भी पुलिस जांच और न्यायिक कार्रवाई आगे बढ़ रही है। बड़े नक्सली लीडर और इनामी नक्सली दंपत्ति को अदालत से सजा मिलना नक्सल विरोधी कार्रवाई के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।