गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान 7 घंटे पहले धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस 7 घंटे पहले जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित 7 घंटे पहले UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता 7 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण 7 घंटे पहले माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित 7 घंटे पहले रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 7 घंटे पहले जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे 8 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह 8 घंटे पहले ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान 8 घंटे पहले मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी 9 घंटे पहले भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक 9 घंटे पहले Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त 9 घंटे पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल 9 घंटे पहले ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग 10 घंटे पहले बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 10 घंटे पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार 10 घंटे पहले प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें 10 घंटे पहले सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी 11 घंटे पहले धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की 11 घंटे पहले अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की
राष्ट्रीय

अमेरिका का वीजा चाहिए तो जान लें नए बदलाव, इंटरव्यू अपॉइंटमेंट को लेकर आया बड़ा अपडेट

 नई दिल्ली

अमेरिका जाने की योजना बना रहे लोगों के लिए अहम खबर है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने दुनियाभर में वीजा अपॉइंटमेंट प्रक्रिया में अस्थायी बदलाव किया है. अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक, दुनिया भर के अमेरिकी दूतावासों और कांसुलेट में कर्मचारियों के लिए एक वैश्विक ट्रेनिंग कार्यक्रम शुरू किया गया है. इसके चलते वीजा इंटरव्यू के अपॉइंटमेंट को ट्रेनिंग शेड्यूल के हिसाब से बदला जा रहा है। इस बदलाव का असर उन आवेदकों पर पड़ रहा है, जिनके इंटरव्यू पहले से तय थे. कुछ आवेदकों को ईमेल के जरिए बताया गया है कि उनका अपॉइंटमेंट दोबारा निर्धारित किया जाएगा. उन्हें नई तारीख की जानकारी बाद में दी जाएगी।

क्यों बदली जा रही है वीजा प्रक्रिया?
अमेरिकी विदेश विभाग ने ट्रेनिंग की पूरी समय सीमा या कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी अभी साझा नहीं की है. विभाग के मुताबिक, इसका मकसद वीजा आवेदकों की व्यापक और समान तरीके से जांच सुनिश्चित करना है. ट्रेनिंग में अधिकारियों को ऐसे आवेदकों की पहचान करने पर भी जोर दिया जा रहा है, जिनके अमेरिका में सार्वजनिक सुविधाओं और सरकारी लाभों पर निर्भर होने की आशंका हो सकती है. इससे वीजा जांच प्रक्रिया और सख्त होने के संकेत मिल रहे हैं। 

ट्रंप प्रशासन का इमिग्रेशन पर सख्त रुख
यह बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका की इमिग्रेशन नीति को सख्त किया है. सरकार अवैध प्रवासन पर कार्रवाई के साथ वीजा और ग्रीन कार्ड रद्द करने तथा कुछ आवेदनों को अलग-अलग आधार पर खारिज करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। 

गाजा में इजरायली सैन्य कार्रवाई के खिलाफ अमेरिका में हुए फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनों के बाद भी इमिग्रेशन नीति को लेकर बहस तेज हुई है. ट्रंप प्रशासन का कहना है कि इन कदमों का मकसद अमेरिका की घरेलू सुरक्षा मजबूत करना है। 

कोर्ट से भी लगा झटका
इमिग्रेशन नीति को अदालतों में भी चुनौती मिली है. हाल ही में एक अमेरिकी जज ने 75 देशों के नागरिकों को इमिग्रेंट वीजा जारी करने पर रोक लगाने वाली ट्रंप प्रशासन की नीति को खारिज कर दिया. अदालत ने माना कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो के पास ऐसा फैसला लेने का पर्याप्त वैधानिक अधिकार नहीं था. फिलहाल प्रभावित आवेदकों को नई अपॉइंटमेंट तारीख का इंतजार करना होगा. अमेरिकी विदेश विभाग ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह बदलाव कब तक जारी रहेगा।