मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 25 मिनट पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 37 मिनट पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 41 मिनट पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 42 मिनट पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 55 मिनट पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 1 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 1 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 1 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 2 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर ESIC के नए नियम लागू, 21 हजार तक सैलरी वालों को बिना आवेदन मिलेगा बीमारी-मातृत्व लाभ 2 घंटे पहले ESIC के नए नियम लागू, 21 हजार तक सैलरी वालों को बिना आवेदन मिलेगा बीमारी-मातृत्व लाभ सलमान खान की ‘प्रेम की शादी’ में लगेगा और इंतजार, सूरज बड़जात्या ने दिया बड़ा अपडेट 2 घंटे पहले सलमान खान की ‘प्रेम की शादी’ में लगेगा और इंतजार, सूरज बड़जात्या ने दिया बड़ा अपडेट मिस यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले आज, भारत की काजिया लिज मेजो पर टिकी निगाहें 2 घंटे पहले मिस यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले आज, भारत की काजिया लिज मेजो पर टिकी निगाहें इस्तीफे से वापसी तक सोशल मीडिया पर छाए जेनसन हुआंग, ट्रंप ने भी शेयर किया मीम 2 घंटे पहले इस्तीफे से वापसी तक सोशल मीडिया पर छाए जेनसन हुआंग, ट्रंप ने भी शेयर किया मीम वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची, यूएई को सात विकेट से हराया 2 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची, यूएई को सात विकेट से हराया ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति 3 घंटे पहले ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 3 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त 3 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट 3 घंटे पहले पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे 3 घंटे पहले WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार 4 घंटे पहले TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार
Government

बच्चों के लिए बनाएं हेल्दी लसूनी सूजी रोल्स, स्वाद और सेहत दोनों

बच्चों के लिए बनाएं हेल्दी लसूनी सूजी रोल्स, स्वाद और सेहत दोनों

आजकल के बच्चे घर के बने देसी खाने को देखकर तुरंत मुंह बना लेते हैं, रोज-रोज पिज्जा-बर्गर और रोल्स की डिमांड करते हैं. सुबह हो या शाम उनकी जुबान पर बस जंक फूड ही रहता है. जो हर किसी के लिए बड़ी समस्या है, मगर आप चाहें तो घर पर ही बच्चों को हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट बना सकती हैं, जिसे देखकर आपके बच्चे खुश हो जाएंगे. यह उनकी हेल्थ पर भी बुरा असर नहीं करता है और बनाने में भी आसान होता है.

हल्की-फुल्की भूख के लिए कुछ हेल्दी और झटपट बनाना चाहते हैं, तो लसूनी सूजी रोल्स को अपनी लिस्ट में शुमार कर लें. इसमें न मैदा लगता है और न ही डीप फ्राई करने के लिए तेल. इसलिए यह बॉडी के लिए भी हेल्दी होता है और बच्चे इसे देखकर मुंह भी नहीं सड़ाते हैं.

सबसे अच्छी बात यह है कि सूजी, दही और लहसुन से तैयार ये रोल्स स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हल्के भी होते हैं. इन्हें आप बच्चों के टिफिन, ऑफिस स्नैक या शाम की चाय के साथ भी सर्व कर सकते हैं.

लसूनी सूजी रोल्स के लिए सामग्री
    1 कप सूजी
    ½ कप दही
    ¼ कप पानी (जरूरत अनुसार)
    5-6 लहसुन की कलियां (बारीक कटी या कुटी हुई)
    2 हरी मिर्च (बारीक कटी)
    2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
    ½ छोटा चम्मच नमक
    ½ छोटा चम्मच काली मिर्च
    ½ छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स
    ½ छोटा चम्मच फ्रूट सॉल्ट (ईनो)

इस तरीके से बनाएं लसूनी सूजी रोल्स
    सबसे पहले आप एक कटोरा लीजिए और उसमें सूजी, दही और पानी मिलाकर एक गाढ़ा बैटर तैयार कर लें. पेस्ट को लगभग 5 मिनट के लिए ढककर रख दें.
    अब इसमें लहसुन, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, काली मिर्च और चिली फ्लेक्स डालकर अच्छी तरह मिला लें.
    आखिर में फ्रूट सॉल्ट डालने के बाद हल्के हाथ से मिक्स करें. फिर आप एक स्टीमर या इडली कुकर को गर्म कर लें.
    जब स्टीमर या कुकर गर्म हो जाए तो बैटर को हल्का-सा ग्रीस किए हुए ट्रे या प्लेट में फैलाकर 8 से 10 मिनट तक स्टीम करें.
    स्टीम होने के बाद थोड़ा ठंडा कर लें और लंबी पट्टियों में काट लें.  हर पट्टी को सावधानी से रोल कर लें.
    आप चाहे तो चाहें तो ऊपर से थोड़ा लहसुन, हरा धनिया और चिली फ्लेक्स छिड़ककर गर्मागर्म सर्व करें.

क्यों है यह हेल्दी?
    मैदा से पूरी तरह फ्री.
    डीप फ्राई नहीं, इसलिए कम फैट.
    सूजी से मिलने वाले कार्बोहाइड्रेट लंबे समय तक एनर्जी देते हैं.
    लहसुन स्वाद बढ़ाने के साथ कई पोषक तत्व भी देता है.