बस्तर पण्डुम का भव्य समापन 9 फरवरी को मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रहेंगे शामिल

Getting your Trinity Audio player ready...
इम्पेक्ट न्यूज़। रायपुर।
बस्तर की समृद्ध जनजातीय कला, संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित तीन दिवसीय बस्तर पण्डुम का समापन समारोह 9 फरवरी को एक ऐतिहासिक एवं भव्य आयोजन के रूप में होने जा रहा है। इस समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे।

‘प्रकृति और परंपरा का उत्सव’ के ध्येय-वाक्य के साथ आयोजित यह उत्सव बस्तर की माटी की खुशबू और यहां की जीवंत जनजातीय संस्कृति को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का सशक्त माध्यम सिद्ध हो रहा है। समापन समारोह का आयोजन 9 फरवरी 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे से जगदलपुर के लालबाग मैदान में किया जाएगा।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, वन मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, कौशल विकास मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े भी इस अवसर पर शामिल होंगे।

इसके अतिरिक्त सांसद महेश कश्यप एवं भोजराज नाग, विभिन्न विधायक किरण सिंहदेव, लता उसेंडी, विनायक गोयल, नीलकंठ टेकाम, विक्रम उसेंडी, आशाराम नेताम, चैतराम अटामी, सावित्री मनोज मंडावी, लखेश्वर बघेल, विक्रम मंडावी तथा जगदलपुर महापौर संजय पांडे सहित अनेक जनप्रतिनिधि इस गरिमामय समारोह में शिरकत करेंगे।

बस्तर पण्डुम के इस समापन समारोह के माध्यम से जनजातीय संस्कृति के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के साथ ही क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर को नई ऊर्जा एवं पहचान मिलने की अपेक्षा है।

You May Also Like

error: Content is protected !!