Google Analytics Meta Pixel
district Bhilaisuicide

तीन बार आत्महत्या की कोशिश के बाद चौथी बार पी लिया कीटनाशक, मौत… जांच में जुटी पुलिस…

इंपैक्ट डेस्क.

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई इलाके के पोटिया बस्ती निवासी एक युवक ने तीन साल में तीन बार आत्महत्या का प्रयास किया। लेकिन, वो हर बार बच गया। चौथी बार में उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस की जांच में पता चला है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। जिसके कारण वो आत्महत्या की कोशिश करता रहता था। पुलगांव पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

ये है पूरा मामला

पुलिस ने बताया कि पोटिया बस्ती निवासी झालम साहू (30) ने शनिवार को कीटनाशक का सेवन कर लिया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार की रात को उसकी मौत हो गई। पुलिस की जांच में पता चला है कि तीन साल पहले वो एक सूखे कुएं में कूद गया था। लेकिन, पानी न होने के कारण उसकी जान बच गई थी। सिर्फ पैर में चोट लगी थी। साल भर पहले उसने अपनी घर की छत से छलांग लगा दी।