IED ब्लास्ट की चपेट में आने से एक ASI शहीद… ITBP का एक जवान घायल, एक गंभीर… रोड ओपनिंग के लिए सर्चिंग पर निकली थी पार्टी…
इंपैक्ट डेस्क
नारायणपुर। नक्सल प्रभावित जिला नारायणपुर में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया है। जवान को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान जवान की सांस थम गई। IED ब्लास्ट में एक अन्य जवान घायल हुआ है।
जानकारी के अनुसार जवानों की पार्टी रोड ओपनिंग के लिए सर्चिंग पर निकली थी। सोनपुर थाना क्षेत्र ढोन्दरबेड़ा के पास नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट हो गया। वहीं चपेट में आने से ITBP के दो जवान घायल हो गए।
गंभीर रूप से घायल ASI राजेन्द्र सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां जवान उपचार के दौरान तोड़ा दम दिया। आईईडी ब्लास्ट की घटना से जवानों की टीम इलाके में सक्रिय हो गई है।
हेड कॉन्स्टेबल को जिला अस्पताल लाकर प्राथमिक उपचार करने के बाद रायपुर रेफर किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट सोनपुर से ढोंडरीबेड़ा के मध्य रोड निर्माण कार्य की सुरक्षा हेतु आईईटीबीपी 53 Bn की पार्टी रवाना हुई थी ।
प्रातः लगभग 08:30 बजे आईईडी ब्लास्ट हुई है। जिसमें आईईटीबीपी के एएसआई राजेन्द्र सिंह शहीद और हेड कांस्टेबल बूराडे महेश घायल हुए है। इलाके में सर्च अभियान जारी है। घटना की पुष्टि एसपी सदानंद कुमार ने की है। घायल जवान का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया जा रहा है।