Google Analytics Meta Pixel
CG breakingDistrict Narayanpur

CG : आदिवासियों ने अंतागढ़ को जिला बनाने की मांग को लेकर किया चक्काजाम…

इंपैक्ट डेस्क.

भानुप्रतापपुर/कांकेर। अंतागढ़ को जिला बनाने की मांग पर आदिवासियों ने भानुप्रतापपुर-अंतागढ़ नारायणपुर स्टेट हाइवे क्रमांक 5 पर चक्काजाम किया. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है. आदिवासी बीते कई वर्षों से अंतागढ़ को जिला बनाने की मांगकर रहे हैं. एक सप्ताह में दूसरी बार चक्काजाम किया गया है. दो दिन पूर्व ग्राम कोलर में 58 गांवों को नारायणपुर जिला में शामिल करने की मांग को लेकर चक्काजाम किया गया था.