रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये 15 मिनट पहले गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये नीमच औषधीय मण्डी की तर्ज पर विकसित होगी धमतरी की वनौषधि मण्डी, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की बनेगी कार्ययोजना 1 घंटे पहले नीमच औषधीय मण्डी की तर्ज पर विकसित होगी धमतरी की वनौषधि मण्डी, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की बनेगी कार्ययोजना महाराष्ट्र में 24 घंटे में दो भीषण सड़क हादसे, होने वाली दुल्हन समेत छह लोगों की मौत 1 घंटे पहले महाराष्ट्र में 24 घंटे में दो भीषण सड़क हादसे, होने वाली दुल्हन समेत छह लोगों की मौत चीनी ड्रोन और पुर्जों की खरीद पर सेना को चेतावनी, 689 टेंडरों में सामने आई बड़ी बात 1 घंटे पहले चीनी ड्रोन और पुर्जों की खरीद पर सेना को चेतावनी, 689 टेंडरों में सामने आई बड़ी बात राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन, राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने जताया शोक 1 घंटे पहले राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन, राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने जताया शोक गोकुल मिल्क यूनियन ने बढ़ाए दूध के दाम, भैंस का दूध छह और गाय का चार रुपये महंगा 1 घंटे पहले गोकुल मिल्क यूनियन ने बढ़ाए दूध के दाम, भैंस का दूध छह और गाय का चार रुपये महंगा बस्तर में बिहान की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले 1 घंटे पहले बस्तर में बिहान की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076 2 घंटे पहले आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये 2 घंटे पहले 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल 2 घंटे पहले मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल क्या मकान मालिक बिना बताए घर में आ सकता है? क्या कहता है कानून, बिना इजाजत एंट्री पर क्या करना चाहिए 2 घंटे पहले क्या मकान मालिक बिना बताए घर में आ सकता है? क्या कहता है कानून, बिना इजाजत एंट्री पर क्या करना चाहिए तेलंगाना कांग्रेस में अंदरूनी कलह आई सामने, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ वाली टिप्पणी पर बढ़ा विवाद 2 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में अंदरूनी कलह आई सामने, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ वाली टिप्पणी पर बढ़ा विवाद बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले 2 घंटे पहले बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले विदर्भ में शिंदे की शिवसेना ने बढ़ाई सक्रियता, भाजपा के मजबूत गढ़ में संगठन विस्तार की तैयारी तेज 2 घंटे पहले विदर्भ में शिंदे की शिवसेना ने बढ़ाई सक्रियता, भाजपा के मजबूत गढ़ में संगठन विस्तार की तैयारी तेज ब्रिटिश तैराक लुईस प्यू ने 3 दिन में पार की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, पानी में दिखा खौफनाक मंजर 2 घंटे पहले ब्रिटिश तैराक लुईस प्यू ने 3 दिन में पार की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, पानी में दिखा खौफनाक मंजर सोने की खरीद पर पीएम मोदी की सलाह को CTI ने सराहा, कारोबारियों ने कहा- भारी नुकसान से बच गए 3 घंटे पहले सोने की खरीद पर पीएम मोदी की सलाह को CTI ने सराहा, कारोबारियों ने कहा- भारी नुकसान से बच गए मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन को लेकर रेलवे ने दिया बड़ा अपडेट, बिजली सप्लाई शुरू 3 घंटे पहले मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन को लेकर रेलवे ने दिया बड़ा अपडेट, बिजली सप्लाई शुरू दिल्ली में जन्मे निखिल चौधरी का कमाल, ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू सीरीज में बने प्लेयर ऑफ द मैच 3 घंटे पहले दिल्ली में जन्मे निखिल चौधरी का कमाल, ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू सीरीज में बने प्लेयर ऑफ द मैच केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र 3 घंटे पहले केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग की पहली त्रिपक्षीय बैठक, चार सूत्रीय शांति घोषणा से दुनिया में हलचल 3 घंटे पहले ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग की पहली त्रिपक्षीय बैठक, चार सूत्रीय शांति घोषणा से दुनिया में हलचल
Breaking News

नागरिकता संशोधन बिल: पूर्वोत्तर में उबाल, त्रिपुरा में 48 घंटे के लिए इंटरनेट बंद; कांग्रेस देशभर में आज करेगी प्रदर्शन

  • न्यूज डेस्क. एजेंसी।

नागरिकता संशोधन विधेयक का पूर्वोत्तर में भारी विरोध हो रहा है। लोकसभा से बिल पास होने से नाराज लोग मंगलवार (10 दिसंबर) को सड़कों पर उतर आए और गुस्से का इजहार किया। असम, मणिपुर, त्रिपुरा में संगठनों ने बंद बुलाया। सुरक्षाबलों के साथ हिंसक झड़प भी हुई। त्रिपुरा में प्रदर्शनकारियों ने गैरआदिवासियों की दुकानों में आग लगा दी।

असम में ऑल स्टूडेंट्स यूनियन, नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन, वामपंथी संगठनों-एसएफआई, डीवाईएफआई, एडवा, एआईएसएफ और आइसा ने 11 घंटे बंद बुलाया। इस दौरान बाजार, स्कूल-कॉलेज और वित्तीय संस्थान बंद रहे। डिब्रूगढ़ और जोरहाट में आगजनी भी हुई। मालीगांव क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों ने सरकारी बसों पर पत्थरबाजी की और एक बाइक को आग के हवाले कर दिया। असमी फिल्म कलाकारों ने चांदमारी क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन किया। उधर, दिल्ली में भी बिल के खिलाफ लोगों ने मंगलवार को जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में जेएनयू, डीयू और जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रों समेत कई नौकरीपेशा लोग भी शामिल हुए।

त्रिपुरा : प्रदर्शनकारियों ने बाजार में आग लगाई
त्रिपुरा में आंदोलन की वजह से सड़क और रेल यातायात पूरी तरह ठप रहा और हजारों यात्री फंस गए। बंद समर्थक कार्यकर्ताओं ने वाहनों और गाड़ियों को आगे नहीं बढ़ने दिया। प्रदर्शनकारियों ने धलाई जिले के एक बाजार में आग लगा दी। इस बाजार में ज्यादातर दुकानों के मालिक गैर-आदिवासी हैं। बाजार में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं, लेकिन इस घटना से गैर-आदिवासी लोगों के मन में भय है, जो ज्यादातर दुकानों के मालिक हैं। एक आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि त्रिपुरा में शरारती तत्वों द्वारा अफवाहों को फैलाने से रोकने के लिए मंगलवार अपराह्र दो बजे से 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी गई है।

मणिपुर : 15 घंटे के बंद से जनजीवन प्रभावित
मणिपुर में अखिल मणिपुर छात्र संघ ने 15 घंटे का बंद बुलाया। राज्य के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित रहा। दुकानें एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे लोगों का कहना है कि बिल से स्थानीय समुदायों की पहचान को खतरा होगा।

मिजोरम : सड़कों पर नहीं दिखे वाहन
मिजोरम में 10 घंटे लंबे बंद के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सरकारी कार्यालय, बैंक, शिक्षण संस्थान, दुकानें और बाजार बंद रहे। सुरक्षा बलों के वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के वाहन सड़कों से नदारद रहे।

असम : जानू बरुआ ने फिल्म महोत्सव से फिल्म वापस ली
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता जानू बरुआ ने कैब के विरोध में अपनी फिल्म भोगा खिड़की (टूटी खिड़की) को असम फिल्म महोत्सव से वापस ले लिया। असमी भाषा में बनी इस फिल्म का निर्माण अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के बैनर ने किया है। बरुआ ने कहा, सत्ता की राजनीति के लिए नेता मातृभूमि की इज्जत को तार-तार कर रहे हैं।

ऐलान : कांग्रेस देशभर में आज प्रदर्शन करेगी
नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ कांग्रेस ने बुधवार (11 दिसंबर) को देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया है। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को पत्र लिखकर नागरिकता बिल के इसके पुरजोर विरोध करने का आह्वान किया। पत्र में प्रियंका गांधी ने कहा है कि भारत के संविधान को नष्ट करने से हर धर्म जाति और संस्कृति की सुरक्षा पर आंच आएगी। हमारा कर्तव्य है कि हम देश के संविधान को नष्ट कर संघ का विधान ना लागू करने दें। कांग्रेस कार्यकर्ता देश की प्रत्येक सड़क, शहर, कस्बे और कचहरी से लेकर संसद तक लड़ने का संकल्प लें।

इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा था कि हम सरकार के उस एजेंडे के खिलाफ लड़ेंगे जो हमारे संविधान को व्यवस्थित ढंग से खत्म कर रहा है तथा उस बुनियाद को खोखला कर रहा है जिस पर हमारे देश की नींव पड़ी।

पार्टी के वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे : वहीं, कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सभी महासचिवों को पत्र लिखकर कहा है कि बुधवार को सभी प्रदेशों की राजधानियों में धरना-प्रदर्शन का आयोजन करें। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता भी हिस्सा लें।

किसने क्या कहा
नागरिकता संशोधन विधेयक संविधान पर हमला है। जो कोई भी इसका समर्थन करता है वो हमारे देश की बुनियाद पर हमला कर रहा है और इसे नष्ट करने का प्रयास कर रहा है। – राहुल गांधी, कांग्रेस नेता

नागरिकता संशोधन विधेयक पूरी तरह असंवैधानिक है। लोकसभा ने उस विधेयक को पारित किया जो असंवैधानिक है और अब लड़ाई उच्चतम न्यायालय में होगी। – पी.चिदंबरम, पूर्व वित्त मंत्री

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *