Google Analytics Meta Pixel
District Dantewada

231 बटालियन मुख्यालय में 73 वें गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन…

इंपैक्ट डेस्क.

गीदम। आज जवांगा स्थित 231वी बटालियन मुख्यालय में भारत का राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को बड़े हर्षोल्लास और गर्व के साथ मनाया गया ! इस पावन मौके पर बटालियन क्वार्टर गार्डपर राष्ट्रीय झंडा फहराया गया,अधीनस्थ अधिकारियों के साथ दोपहर भोज (AT HOME),शाम में जवानों के बीच वॉलीबॉल का मैच, रात्रि में बड़ा खाना और देशभक्तिपर आधारित चलचित्र का आयोजन किया गया!श्री सुरेंद्र सिंह, कमांडेंट, 231 बटालियन द्वारा इस पावन पर्व पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया गया, इस मौके पर श्री मुनीश कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी ,श्रीमती मनीषा पाठक, उप कमांडेंट , श्री मृत्युंजय कुमार, उप कमांडेंट, डॉ विजय किशोर रेडी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बटालियन के अधीनस्थ अधिकारी एवं बहादुर जवान उपस्थित थे !कमांडेंट महोदय द्वारा आज के इस पावन पर्व पर सभी अधिकारी,अधीनस्थ अधिकारी, जवानों और उनके परिवारो को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी ! उन्होंने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस की महत्ता का उल्लेख करते हुए देश के वीर सपूतो, जिन्हे इस गणतंत्र दिवस पर वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, उनके नाम का उल्लेख किया और बटालियन के जवानों को भारत के संविधान के प्रति अपने दायित्व को दृढ़ निश्चय और गर्व के साथ निभाने की बात कही,ताकि भारत की इस गौरवशाली परंपरा को और आगे बढ़ाया जा सके! इस मौके पर कमांडेंट महोदय द्वारा जवानों के बीच मिठाईयो का वितरण किया!परम्परानुसार अधीनस्थ अधिकारियों के साथ दोपहर-भोज(AT HOME) का आयोजन किया गया!शाम में वॉलीबॉल मैच , रात्रि में सभी मेस में बड़ा खाना और देशभक्ति से प्रेरित चलचित्र जवानों को दिखाया गया !
कमांडेंट महोदय ने इस पर्व पर देश की संवैधानिक शक्ति को मजबूत बनाये रखने तथा अपने दायित्व को पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करने की बात को दोहराई !!!
!!जय हिंद!!