Thursday, November 12, 2026
news update
Samaj

बार‍िश के मौसम में बनाए क्र‍िस्‍पी पनीर पकौड़े

मानसून में शाम की चाय के साथ कुछ कुरकुरा खाने का मन करता है। ऐसे में पनीर पकौड़े एक बेहतरीन ऑप्‍शन हो सकता है। इसे बनाना भी बहुत‍ आसान है।

सामग्री :

    पनीर 250 ग्राम
    बेसन एक कप
    चावल का आटा दो बड़े चम्मच
    अजवाइन आधा छोटा चम्मच
    हल्दी पाउडर आधा छोटा चम्मच
    लाल मिर्च पाउडर एक छोटा चम्मच
    धनिया पाउडर आधा छोटा चम्मच
    गरम मसाला आधा छोटा चम्मच
    नमक स्वादानुसार
    तेल
    पानी
    चाट मसाला

विधि :

    पनीर पकौड़ा बनाने के ल‍िए सबसे पहले पनीर को चौकोर काट लें।
    अब एक बड़े बर्तन में बेसन और चावल का आटा लें।
    इसमें अजवाइन, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्‍छे से म‍िला लें।
    अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक गाढ़ा घोल तैयार करें।
    इसके बाद एक कड़ाही में तेल गरम करें।
    अब पनीर के एक-एक टुकड़े को बैटर में अच्छी तरह डुबोएं और गरम तेल में डाल दें।
    पकौड़ों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें।
    ध्‍यान रहे क‍ि बीच-बीच में उलटते- पलटते रहें।
    जब पकौड़े क्रि‍स्‍पी हो जाएं तो उन्हें तेल से निकालकर टिशू पेपर पर रखें।
    गरमा-गरम पकौड़ों पर थोड़ा-सा चाट मसाला छिड़क दें।
    पनीर पकौड़ों को आप पुदीने की चटनी, इमली की चटनी या टोमैटो केचअप के साथ परोस सकती हैं।
    चाहें तो चाय के साथ भी इसे सर्व कर सकती हैं।