Google Analytics Meta Pixel
National News

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा PM की सुरक्षा में चूक का मामला… चन्नी सरकार ने जांच के लिए बनाई कमिटी…

इंपेक्ट डेस्क.

पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कल हुई चूक का मामला सुप्रीम कोर्ट में उठाया गया है। वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह ने चीफ जस्टिस के सामने इस मामले को रखते हुए घटना पर रिपोर्ट लेने और पंजाब सरकार को दोषियों पर कार्रवाई का निर्देश देने की मांग की। वहीं  कोर्ट ने याचिका की कॉपी पंजाब सरकार को सौंपने को कहा। कल यानी शुक्रवार को इसपर सुनवाई होगी।