Google Analytics Meta Pixel
Thursday, March 12, 2026
news update
Samaj

घर पर बनाएं हलवाई जैसे कुरकुरे नमकपारे

हमारे यहां भारत में लगभग सभी लोगों को नमकपारे खूब पसंद आते हैं। इसे बनाना भी आसान है। ये लंबे समय तक खराब नहीं होते हैं। आप इसे शाम की चाय के साथ सर्व कर सकती हैं।

सामग्री :

    मैदा दो कप
    सूजी 2 टेबलस्पून
    अजवाइन आधा टीस्पून
    नमक स्वादानुसार
    घी 2 टेबलस्पून (मोयन के लिए)
    तेल तलने के लिए

विधि :

    एक बड़े बर्तन में मैदा, सूजी, अजवाइन और नमक डालें। इसमें मोयन के लिए 2 टेबलस्पून घी डालकर अच्छी तरह हाथों से मिक्स करें।
    अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें। इसे कुछ देर के लिए ढककर रख दें।
    अब आटे की लोई लेकर बेलें। न बहुत पतली और न बहुत मोटी। फिर इसे चाकू या कटर से चौकोर या डायमंड के आकार में काट लें।
    कड़ाही में तेल गरम करें। जब तेल मीडियम गरम हो जाए, तो कटे हुए नमकपारे डालें और धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें।
    सभी नमकपारे कुरकुरे और सुनहरे तल जाएं तो इन्हें निकाल लें। ठंडा होने पर एयरटाइट डिब्बे में करके रख दें।
    इन्हें गरमा गरम चाय के साथ सर्व करें।