Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
RaipurState News

राज्य निर्माण के बाद मोहला- मानपुर जिले में पहली बार हुआ राज्यपाल का आगमन

रायपुर

जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। राज्य निर्माण के उपरांत 25 साल बाद आज जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी परिसीमा में राज्यपाल श्री रमेन डेका का आगमन हुआ। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद प्रथम बार जिले की सीमा में राज्यपाल का आगमन हुआ। राज्यपाल श्री रमेन डेका का यहां पहुंचने पर जिला कलेक्टर परिसर में उन्हें गॉर्ड ऑफ आनर देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कलेक्टर परिसर और एकलव्य विद्यालय परिसर में मौलश्री का पौधरोपण किया।  उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में कृषि समूह द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया।

राज्यपाल ने महिला समूह से भेंटकर उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों और उनके हुनर से रूबरू हुए। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने मानपुर में संचालित एकलव्य विद्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने एकलव्य विद्यालय को क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विद्यार्थियों के भविष्य को सुदृढ़ करने और सपने को साकार करने में यह विद्यालय मील का पत्थर साबित होगा। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में आधुनिक सुविधा के साथ विद्यार्थियों को समग्र शिक्षा से जोड़ने कहा। इस दौरान राज्यपाल के सचिव डॉ सी आर प्रसन्ना, कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।