News

कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली आज, प्रियंका गांधी कार्यकर्ताओं में भरेंगी जोश, सीएम भूपेश बघेल भी रहेंगे मौजूद…

इंपेक्ट डेस्क.

कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली की तैयारी बुधवार को पूरी कर ली गई। बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस के पीछे बुद्धि विहार में प्रतिज्ञा रैली को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी के आगमन का मुख्य मकसद मुरादाबाद से वेस्ट यूपी के पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरना है। उनके साथ मंच पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी होंगे। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत अन्य नेता मुरादाबाद पहुंच चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *