State News

दिवाली में स्कूलों की 10 दिन की छुट्टी… राज्य सरकार ने बदला फैसला…

इंपेक्ट डेस्क.

प्रतिवर्ष आमतौर पर दिवाली में राजस्थान के स्कूलों में 10 से 12 दिन का मध्यावधि अवकाश होता है लेकिन इस बार शिक्षा विभाग ने केवल 4 दिन की ही छुटि्टयों की घोषणा की थी। कोविड-19 महामारी के चलते स्कूलों के लंबे समय तक बंद रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई का काफी नुकसान हुआ, इसके चलते ही यह फैसला लिया गया था। लेकिन आज शिक्षा विभाग ने इस फैसले को वापस ले लिया है।


शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटसार ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि शिक्षा विभाग में 29 अक्टूबर से 7 नवंबर तक दीपावली अवकाश रहेगा। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।


इससे पहले जारी आदेश के अनुसार सिर्फ 4 दिन की छुट्टियों की घोषणा की गई थी। 4 नवंबर दीपावली, 5 नवंबर गोवर्धन पूजा, 6 नवंबर भैया दूज और 7 नवंबर को रविवार की छुट्‌टी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी ने कहा था कि स्कूलों में फिलहाल प्रिंसिपल पावर के अवकाश भी नहीं होंगे। केवल राज्य सरकार की ओर से तय अवकाश ही होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *