Saturday, January 24, 2026
news update
Madhya Pradesh

बांधवगढ़ में आए बायसनो में से दो बायसनो ने नन्हे मेहमानों को दिया जन्म

खुशियों की दास्तां

उमरिया
विश्व विख्यात बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों के साथ बायसनो की बसाने के लिए बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व आए बायसनो ने दो नन्हे मेहमानों को बाड़े में जन्म दिया है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 24 फरवरी को 6 ट्रिप में 22 बायसन सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से लाये गये थे। बायसनो को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कल्लवाह परिक्षेत्र के बाड़े में रखा गया है। नन्हे मेहमानों की जानकारी के बाद टाइगर रिजर्व के अधिकारी और कर्मचारी उत्साहित है।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कल्लवाह परिक्षेत्र में गौर को रखा गया है। जंगल में 20 हेक्टेयर का बाडा बनाया गया है। जहां पर की बायसनो की पानी और खाना की व्यवस्था है। इसी बाडे बायसनो ने दो बच्चों को जन्म दिया है।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उपसंचालक पीके वर्मा ने बताया कि गौर ने दो बच्चों को जन्म दिया है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से गर्भवती गौर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व आई थी। यहां का वातावरण के लिए अच्छा है। मां और बच्चे स्वस्थ हैं। पूरा प्रबंधन बच्चों की देखभाल में लगा हुआ है। डॉक्टर भी निगरानी में जुटे रहते हैं।
प्रस्तुंतकर्ता

 

error: Content is protected !!