Thursday, November 12, 2026
news update
Breaking News

महासमुंद में भीषण सड़क हादसा पिता-पुत्र समेत तीन की मौत…

इम्पेक्ट न्यूज़।

महासुमंद जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है। इसमें बाप-बेटे समेत 3 लोगों की मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। बताया गया है कि सभी एक ही परिवार के थे, जो रायपुर से सरायपाली की ओर जा रहे थे। हादसा तुमगांव थाना क्षेत्र के छछान पहाड़ी के पास हुआ है।

हादसा इतना भीषण था कि वैन के परखच्चे उड़ गए हैं। परिवार राजधानी रायपुर का रहने वाला है। इस हादसे में बोधराम खूंटे (40), ओमप्रकाश (24) और शिवम खूंटे (12) की मौत हुई है। जबकि सेवंती खूंटे (36) का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। बोधराम और शिवम बाप बेटे थे। सेवंती बोधराम की पत्नी है।

हादसा करीब 11 से 12 बजे के बीच हुआ है। घटना के बाद आसपास से जाने वाले लोगों ने ही पुलिस को इस घटना की जानकारी दी थी। इसके बाद तुरंत तुमगांव पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को वैन से किसी तरह निकालकर अस्पताल भेजा गया था। तुमगांव TI रामअवतार पटेल ने बताया कि जिस वक्त हम मौके पर पहुंची थे, उस वक्त सभी सांसें चल रही थीं। अस्पताल में इलाज के दौरान ही तीनों की मौत हुई है। महिला का इलाज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *