Thursday, November 12, 2026
news update
Breaking News

CRPF के जवान ने खुद पर गोली चलाई… हालत गंभीर… पहले दंतेवाड़ा फिर रायपुर रेफर…

इम्पेक्ट न्यूज़।

शुक्रवार को एक CRPF जवान ने खुद को गोली मार ली है। उसे घायल अवस्था में दंतेवाड़ा जिला अस्पताल लाया गया है। जवान की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है।। जवान नक्सल प्रभावित इलाके समेली के 111 बटालियन में पदस्थ था। इसकी पुष्टि दंतेवाड़ा के ASP राजेन्द्र जायसवाल ने की है।

घायल आरक्षक E कंपनी में पदस्थ था। सुबह उसने अपनी सर्विस राइफल AK-47 से अपने बाएं सीने में गोली मार ली। फायर की आवाज सुनकर साथी जवान मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों द्वारा जवान का इलाज किया जा रहा है। वहीं, आत्महत्या का प्रयास करने का कारण अज्ञात है। जवान का डेविड राजु बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *