District Durg

डिप्टी कलेक्टर ने वृद्ध आश्रम में भोजन चखकर देखा… मोबाइल मेडिकल टीम के माध्यम से स्वास्थ्य चेकअप के दिए निर्देश…

Impact desk.

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने दिए थे निर्देश

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर आज डिप्टी कलेक्टर श्री खेम लाल वर्मा पुलगांव स्थित वृद्ध आश्रम में पहुंचे। यहां पर उन्होंने खाने की क्वालिटी चखकर देखी। कलेक्टर डॉ. भुरे ने बीते दिनों समीक्षा बैठक में श्री वर्मा को निर्देशित किया था कि वृद्धाश्रम में व्यवस्था की मॉनिटरिंग करें। यहां पर कलेक्टर ने जिला अस्पताल में डाइटिशियन के माध्यम से डाइट चार्ट भी बनाने के निर्देश दिए थे। साथ ही श्री वर्मा ने यहां बुजुर्ग जनों से मुलाकात की।

श्री वर्मा ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर नियमित रूप से अब यहां पर चिकित्सक की टीम भेजी जाएगी जिसके माध्यम से आरंभिक रूप से ही किसी तरह की जटिलता आने की स्थिति में उपचार आरंभ किया जा सकेगा। इसके साथ ही श्री वर्मा ने साफ-सफाई की स्थिति भी देखी। साफ-सफाई की व्यवस्था मुकम्मल पाई गई। यहां पर उन्होंने गार्डन में बेतरतीब उगाई घास को ठीक करने के निर्देश दिए तथा यहां पर छोटा सा लॉन बनाने के भी निर्देश दिए ताकि बुजुर्गों को यहां शाम बिताने में अच्छा महसूस हो सके।

इस दौरान उपसंचालक समाज कल्याण श्री डोनर सिंह ठाकुर एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। श्री ठाकुर ने श्री वर्मा को विस्तार से वृद्ध आश्रम की गतिविधियों की जानकारी दी। श्री वर्मा ने यहां वृद्धजनों से कुशल क्षेम पूछा और बताया कि आपके स्वास्थ्य के लिए तथा मनोरंजन के लिए लगातार यहां सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *