National News

सरकारी कर्मचारियों को अब DA, HRA के बाद मिलेगा NDA का फायदा…

Impact desk.

केंद्रीय कर्मचारियों को डीए के बाद अब आने वाले दिनों में महंगाई भत्‍ते में और 3 फीसदी बढ़ाने पर विचार कर रही है। ऐसे में सरकार जल्‍द ही एक और अलाउंस को बढ़ा सकती है। वास्‍तव में केंद्रीय रक्षा विभाग के कर्मचारियों की ओर से नाइट ड्यूटी अलाउंस की लिमिट खत्म करने की डिमांड रखी है। जि‍सका फायदा जल्‍द ही डिपार्टमेंट के कर्मचारियों को मिल सकता है।

केंद्रीय रक्षा विभाग के कर्मचारी यूनियन ने नाइट ड्यूटी अलाउंस यानी एनडीए की आर्टिफिशियल सीलिंग को हटाने की मांग रखी है। अलाउंस की सीलिंग को लेकर कई बार डिमांड रखी जा चुकी है। इस मामले में कोई आख‍िरी फैसला नहीं लिया जा सका है। यूनियन के अनुसार रक्षा मंत्रालय की ओर से फैसला लिया जाना है। वैसे मंत्रालय के अध‍िकारियों के पास फाइल जा पहुंच चुकी है।

नाइट ड्यूटी अलाउंस यानी एनडीए में आर्टिफिशियल सीलिंग 43,600 रुपए है। जिसे हटाने की मांग की जा रही है। ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ डिफेंस वर्कर्स के जनरल सेकेट्री और JCM-II Level Council (MOD) के मेंबर मुकेश सिंह ने एनडीए को लेकर एक लेटर डिफेंस डिपार्टमेंट के सेकेट्री सचिव को लिखा है। लेटर में मांग रखी गई है कि एनडीए पर लगी 43600 रुपए की एसी को हटाया जाए। सीलिंग को कोविड के दौरान पिछेल साल 13 जुलाई 2020 के आदेश के बाद लगाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *