नक्सली कमांडर पति-पत्नी ने किया आत्मसमर्पण, 8 लाख के इनामी…

Impact desk.

सुकमा जिले के 8 लाख का इनामी नक्सली ने पत्नी के साथ लाल आतंक का साथ छोड़कर खुद को पुलिस के हवाले किया। कमांडर मड़कम आयता ने डिप्टी कमांडर पत्नी पोज्जे ने SP सुनील शर्मा और ASP अंजनेय वार्ष्णेय के समक्ष सरेंडर किया। बता दें कि नक्सलियों की केरलापाल एरिया के LOS कमांडर मड़कम आयता पर 8 लाख का इनाम घोषित था। दोनों ने कई नक्सली घटनाओं को अंजाम दिया है।

बता दें कि मड़कम की पत्नी केरलापाल एरिया के डिप्टी कमांडर की जिम्मेदारी संभाल रही थी। दोनों के खिलाफ कई मामले थाने में दर्ज है। वहीं अब दोनों नक्सली विचारधारा को छोड़कर जीवन की मुख्यधारा से जुड़ने सरेंडर किया है।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!