Google Analytics Meta Pixel
Madhya Pradesh

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने इंदौर के स्कूल ऑफ एक्सीलेंस फार आई का किया निरीक्षण

 इंदौर
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने इंदौर के स्कूल ऑफ एक्सीलेंस फार आई का निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा तथा मरीजों की संतुष्टि के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चिकित्सक अपना कर्तव्य पूरी सावधानी और सेवाभाव के साथ निभाएं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने आई अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां उपलब्ध अत्याधुनिक मशीनों का अवलोकन किया। साथ ही अपने आँखों की जाँच भी करायी।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं के संबंध में डॉक्टर्स से चर्चा की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस. सैत्या, सिविल सर्जन डॉ. जी.एल. सोडी, स्कूल ऑफ एक्सीलेंस फार आई के चिकित्सकगण उपस्थित थे।