Saturday, January 24, 2026
news update
Madhya Pradesh

ग्वालियर में एक महिला ने अपनी बहन के देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है, आरोपित ने शादी का वादा कर दुष्कर्म किया

ग्वालियर
जनकगंज थाना क्षेत्र के शंकर कालोनी की रहने वाली एक महिला ने थाने पहुंच कर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। जनकगंज थाना क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय महिला ने शिकायत में बताया कि वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। वर्ष 2021 में पति से उसकी अनबन रहने लगी। इस दौरान उसकी बहन का देवर रामलखन खटीक उससे संपर्क बढ़ाने लगा और घर भी आने जाने लगा। पति से विवाद होने की बात पर महिला को सहानुभूति देकर उसका भरोसा जीता और शादी करने का वादा कर दिया।
 
जल्द शादी का किया था वादा
पहले उसने पति से तलाक लेने का दवाब बनाया, फिर एक दिन महिला को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि विरोध करने पर आरोपित ने उससे जल्द शादी का वादा कर दिया। लेकिन इस दौरान वह महिला के साथ गलत काम करता रहा।

बेटी का जन्म हुआ तो मारने की धमकी दी
महिला के कुछ समय बाद एक बेटी को जन्म दिया। बेटी का जन्म होने के बाद अब आरोपित ने उससे शादी करने से मना कर दिया। महिला ने शिकायत में कहा है कि आरोपित ने उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी है। शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपित फरार है।

 

error: Content is protected !!