Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
National News

केरल में हनी ट्रैप में फंसाकर पुजारी से ऐंठे 40 लाख, महिला सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरु।

हनी ट्रैप लगाकर यहां पुजारी से 40 लाख रुपये से अधिक की उगाही करने के आरोप में कर्नाटक के दो लोगों नेहा फातिमा (25) और सारथी (29) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को कहा कि दोनों बंगलूरू के रहने वाले हैं। उन्हें वैकोम पुलिस ने पकड़ लिया।

दोनों ने पुजारी के निजी वीडियो जारी करने की धमकी देकर अप्रैल 2023 से लेकर अब तक उससे 41.52 लाख रुपये की वसूली की। युवती ने एक निजी संस्थान में नौकरी भर्ती के बारे में पूछताछ करने के बाद पुजारी से दोस्ती की थी। पुजारी संस्थान में प्रिंसिपल के रूप में काम कर रहा था। इसके बाद महिला ने वीडियो कॉल के जरिये पुजारी से संपर्क कर उसकी निजी तस्वीरें हासिल कर लीं। युवतियों ने उसकी तस्वीरें जारी करने की धमकी देकर पुजारी से उगाही की। पैसों की बढ़ती मांग से परेशान होकर आखिरकार पुजारी ने पुलिस से संपर्क किया। वैकोम पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर भेज दिया है।