Google Analytics Meta Pixel
Thursday, March 12, 2026
news update
Sports

एस्टन विला ने विवादास्पद गोल से वेस्ट हैम को हराया

लंदन
एस्टन विला ने शुरू में पिछड़ने के बाद वापसी करके विवादास्पद गोल के दम पर वेस्ट हैम को 2-1 से हराकर उसे एफए कप फुटबॉल टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। तीसरे दौर का यह मैच मॉर्गन रोजर्स के विजयी गोल के लिए रेफरी के खराब निर्णय के लिए याद किया जाएगा। लुकास पाक्वेटा ने नौवें मिनट में गोल करते वेस्ट हैम को बढ़त दिला दी थी लेकिन अमादौ ओनाना ने खेल समाप्त होने में 19 मिनट शेष रहते हुए विला को बराबरी दिला दी।

इसके कुछ देर बाद हालांकि रेफरी ने विला को 75वें मिनट में कॉर्नर दे दिया क्योंकि ओनाना का शॉट बाहर चला गया और इसी फैसले के आधार पर रोजर्स ने विजयी गोल किया।

वीडियो रीप्ले में स्पष्ट रूप से दिखाया गया कि ओनाना का शॉट वेस्ट हैम के खिलाड़ी को नहीं लगा था और इसे कॉर्नर की बजाय गोलकिक होना चाहिए था। एक अन्य मैच में वायकोम्ब ने पहले हाफ में दो गोल करके पोर्ट्समाउथ को 2-0 से पराजित किया। विजेता टीम की तरफ से ब्रैंडन हैनलान ने 17वें और सोनी ब्रैडली ने 27वें मिनट में गोल किए।